spot_img

जब विनय अग्रवाल लिखते थे समाज जागता था…

spot_img
- Advertisement -

Image result for श्रद्धांजलि संदेश

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। स्व. विनय कुमार अग्रवाल एक सच्चे व निर्भीक पत्रकार थे। वे ताउम्र  मानवता के प्रति संवेदनशील व गरीबों की आवाज रहे। वे समाज के एक जागरूक व आदर्श नागरिक भी थे। यह बात डीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राज रंजन प्रसाद ने डेंटल सेवा सदन, बांग्लागढ व यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा सिटी के संयुक्त तत्वावधान में नीम चौक, बंगलागढ़ में आयोजित पत्रकार स्व. विनय कुमार अग्रवाल की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा सह निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की आंखों के आंसुओं को पूछ कर उनके जीवन में खुशी लाना ही सर्वोत्तम सेवा है। स्वर्गीय अग्रवाल के दिखाए मार्ग पर चलने से ही समाज का वास्तविक कल्याण संभव है। मौके पर डॉ. अंजू अग्रवाल अपने पिता से समाजसेवा का उपहार प्राप्त कर निभा रही हैं। विभिन्न शिविरों व समाजोपयोगी कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय भागीदारी से उनकी आत्मा को शांति अवश्य मिलती होगी। मुख्य अतिथि के रूप में मेयर वैजयंती खेड़िया ने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले को ही समाज याद करता है। इस कड़ी में विनयजी का

- Advertisement -

जब विनय अग्रवाल लिखते थे समाज जागता था…

- Advertisement -

समाज में काफी सम्मान रहा है। हम लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। समाजसेवी डॉ. अंजू अग्रवाल योग्य पिता की योग्य संतान हैं, जो पिता के पदचिन्हों पर चल रही हैं। अन्य बेटियों के लिए ये प्रेरणा की स्रोत हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि स्व. अग्रवाल का जीवन हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा।उनके बिना समाज में किसी भी कार्य को करना कठिन होता था। हर सामाजिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यों में वे बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। वे अनेक पत्र-पत्रिकाओं के संपादक व संवाददाता रहे। इस अवसर पर दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। यूनेस्को क्लब आफ दरभंगा सिटी के अध्यक्ष डॉ. बीवी शाही ने कहा कि सामाजिक कार्यों से आत्म संतुष्टि मिलती है तथा जीवन में गहराई व ऊंचाई प्राप्त होती है,जिसके प्रत्यक्ष उदाहरण स्वर्गीय अग्रवाल हैं। उनकी पुण्यतिथि पर दंत चिकित्सा शिविर से गरीबों व जरूरतमंदों को काफी मदद मिलती है। यह श्रद्धांजलि का बेहतरीन रूप है। हमारे समाज में आम लोग अभी भी दांत के महत्व को नहीं समझ रहे हैं। यदि हमारा दांत सही रहेगा, तभी हमारा पाचन सही रहेगा और हम स्वस्थ रहेंगे।।   विशिष्ट अतिथि के रूप में मिथिला शोध संस्थान का कबराघाट के निदेशक डॉ. देवनारायण यादव ने

जब विनय अग्रवाल लिखते थे समाज जागता था…

कहा कि स्वर्गीय विनय साहसी व गंभीर पत्रकार थे। कठिन परिस्थितियों में भी वे लोगों के साथ खड़े रहते थे। उन्होंने मिथिला शोध संस्थान के लिए कई यादगार कार्य करने में पूर्ण सहयोग दिया था। मुख्य वक्ता के रूप में होली मैरी इंटरनेशनल स्कूल,पंडासराय के संस्थापक शिव किशोर राय ने कहा कि हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत स्वर्गीय अग्रवाल गरीबों के हकों की अनेक लड़ाइयां लड़ी और जीते। सम्मानित अतिथि के रूप में दरभंगा कायस्थ महासभा के अध्यक्ष प्रो. ओंकार सिंह ने कहा कि उनका जीवन सार्थक रहा। पत्रकारिता के अलावे भी वे समाज हित के लिए अनेक कार्यों में गहरी रुचि रखते थे।चुनाव आयोग के आइकॉन व आकाशवाणी दरभंगा के संवाददाता मणिकांत झा ने कहा कि स्वर्गीय विनय बाबू अपनी बात बेबाकी से रखते थे। वे आदर्श पत्रकार थे। दंत चिकित्सा शिविर के आयोजन से समाज को काफी लाभ होगा। पत्रकार विनोद कुमार ने कहा कि स्वर्गीय विनय अग्रवाल निष्पक्ष पत्रकार थे। सभी पक्षों की सच्चाई प्राप्त कर ही वे समाचार लिखते थे। समाज सेवा के उद्देश्य से पत्रकारिता करते थे। पत्रकार रवि भूषण चतुर्वेदी ने कहा कि उनके कई चेहरे थे और सभी चेहरे चमकदार थे। समाज को आज उनके जैसे व्यक्तियों की सख्त जरूरत है। डॉ. कृष्ण कुमार अग्रवाल ने कहा कि आपातकाल में भी उनकी भूमिका प्रशंसनीय थी। उन्होंने कई सामाजिक कार्यों को मूर्त रूप प्रदान किया था। राम मोहन झा ने कहा कि वे पत्रकारों के लिए प्रकाश स्तंभ हैं । समाचार मंच के सचिव अमिताभ कुमार सिन्हा ने कहा कि वे समाज के कुशल व्यक्ति थे, जिनमें विनम्रता का भाव भरा हुआ था।  इस अवसर पर यूनेस्को

Image result for श्रद्धांजलि संदेश

क्लब आफ दरभंगा सिटी के महासचिव डॉ. आर एन चौरसिया, डॉ. योगेंद्र महतो, प्रोफेसर रमेश झा, डॉ. अलका द्विवेदी, अनिल कुमार अग्रवाल, रमन अग्रवाल, उज्जवल कुमार, डॉ. हेमचंद्र चौधरी, आकाश अग्रज, अशोक मित्तल, डॉ. केके चौधरी, प्रमोद कुमार गुप्ता, राम मोहन झा, सतीश कुमार, डॉ. एके कश्यप, सुनील शर्मा, अनुराग अग्रज, अनिल प्रियदर्शी, हरि सहनी, रेवती रमन पाठक, प्रणव नारायण, मोनिका गोयल, गौतम अग्रवाल, उनकी धर्मपत्नी निर्मला अग्रवाल, उषा अग्रवाल कुमार, अक्षत समेत अन्य उपस्थित थे। दंत चिकित्सा शिविर में डॉ. अंजू अग्रवाल, डॉ. कुमार अभिषेक व डॉ. राजीव कुमार ने दंत रोगियों को देखकर उन्हें परामर्श दिया वहीं एबोट कंपनी के अरुण कुमार व सन फार्मा कंपनी के जेड इनमा की ओर से उपलब्ध कराई गई निःशुल्क दवा प्रदान किया गया। आयोजनों में विशेष सहयोग डॉ. शशि भूषण गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल व आशीष अग्रवाल ने दिया। कार्यक्रम का प्रारंभ स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर अतिथियों की ओर से पुष्पांजलि अर्पण से हुआ। डॉ. रिपु सुदन झा  ने वैदिक मंगलाचरण प्रस्तुत किया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर  श्रद्धांजलि सभा का उद्घाटन किया जबकि  फीता काटकर दंत चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर में एक सौ से अधिक लोगों का जांच कर उन्हें निशुल्क परामर्श एवं दवा उपलब्ध कराई गई आगत अतिथियों का स्वागत डॉ. जयशंकर झा, मानव सेवा समिति के संस्थापक ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मित्र नाथ झा तथा धन्यवाद ज्ञापन आयोजिका डॉ. अंजू अग्रवाल ने किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

TRE-4 अभ्यर्थियों का हंगामा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर हल्ला बोल – मिला सबसे बड़ा भरोसा, अब 33 हजार पदों पर होगी...

Bihar TRE-4: पटना में TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर प्रदर्शन किया। मंत्री ने उन्हें 33 हजार पदों पर भर्ती#BiharTRE4,#TeacherRecruitment,#MithileshTiwari

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर महागठबंधन और NDA की अग्निपरीक्षा! कौन मारेगा बाजी? | पढ़िए Darbhanga समेत कहां होंगे चुनाव कौन हैं वर्तमान...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीटों पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नवंबर में खाली हो रही इन सीटों पर चुनाव कार्यक्रम जल्द घोषित हो सकता है#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#VidhanParishad

Bihar Reservation Politics ‘कुछ जातियां उठा रहीं ज्यादा लाभ’, दलित मंत्री संतोष सुमन ने की आरक्षण समीक्षा की मांग, बिहार में छिड़ी नई बहस

Bihar Reservation: बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने SC-ST आरक्षण में उप-वर्गीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ जातियां आरक्षण का ज्यादा लाभ उठा रही हैं, जबकि जरूरतमंद पीछे#BiharReservation,#SantoshSuman,#DalitPolitics

खुशखबरी! दिसंबर से आपके घर आएगी PNG, खत्म होगा सिलेंडर का झंझट | कर दीजिएगा सरेंडर

Patna News: पटना के बिहटा में दिसंबर से घर-घर पाइप नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मिलने शुरू हो जाएंगे। NHAI से NOC मिलने के बाद काम में तेजी आई है।#PatnaNews,#BihtaPNG,#GAIL