spot_img

जाम…आक्रोश…यातायात ठप, वाहनों की लंबी कतार

spot_img
- Advertisement -

जाम…आक्रोश…यातायात ठप, वाहनों की लंबी कतार

- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर चल रहे अनिश्चित काल हड़ताल के तहत समिति के प्रखंड  इकाई ने बुधवार को दरभंगा-जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवे-केवटी के समीप जाम कर आवागमन को ठप कर दिया। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लगी रही। नेतृत्व समिति की अध्यक्ष संगीता देवी ने की। इस अवसर पर संगीता देवी की अध्यक्षता व गोपाल कुमार मांझी के संचालन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सेविका- सहायिका को सरकारी सेवक घोषित कर न्यूनतम वेतन अठारह हजार प्रतिमाह की मांग रखी।

- Advertisement -

जाम…आक्रोश…यातायात ठप, वाहनों की लंबी कतार

- Advertisement -

केरल व दिल्ली सरकार के फैसले के साथ उच्च न्यायालय के निर्देश का राज्य सरकार लागू करे।सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी दी। वक्ताओं ने सरकार की हठधर्मिता का पुरजोर आलोचना करते हुए कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी,  तब तक हड़ताल जारी रहेगा । सभा को नाजदा खातून, आरती सिन्हा, यासमीन बॉबी,रसीदा खातून, सुनैना देवी, कुमारी बेबी,पिंकी झा,फरहत प्रवीण,डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. असगर अली, अवधेश कुमार दास, जफर अली अंजूम, धर्मेंद्र कुमार चौरसिया, मो.एकरामुल हक , अखिलेश कुमार, नीलांबर प्रसाद सहित कई ने संबोधित किया।

जाम…आक्रोश…यातायात ठप, वाहनों की लंबी कतार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture