सिंहवाड़ा/जाले देशज टाइम्स टीम। सिंहवाड़ा के पैगंबरपुर में जमकर दो पक्षों में रोड़ेबाजी हुई है। मामूली कहासुनी के बाद माहौल गरम हो गया। देर शाम पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया है लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है। इधर, जाले थाना क्षेत्र में भूमि विवाद समेत आपसी विवाद रुकने का नाम नही ले रहा है। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवो में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन पुरूष व एक महिला समेत चार लोग घायल होकर स्थानीय रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
भूमि विवाद के कारण जोगियारा गांव में हुए खूनी संघर्ष में जोगियारा गांव निवासी विनोद दास के पुत्र राजेश दास, उनकी पत्नी राधा देवी बुरी तरह से घायल हैं। वहीं समधिनिया गांव के बिंदे राय के पुत्र विनोद राय व ढढ़िया गांव के अकलू बैठा के पुत्र लक्ष्मी बैठा घायल हो अस्पाल में इलाजरत थे ही इधर, मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवो में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन पुरूष व एक महिला समेत चार लोग हुए घायल रेफरल अस्पताल जाले में ही चिकित्सा हो रही है।
इस खूनी संघर्ष में योगियारा गांव के विनोद दास के पुत्र राजेश दास एवं उनकी पत्नी राधा देवी बुरी तरह से घायल हो गयी। वहीं समधिनिया गांव के बिन्दे राय के पुत्र विनोद राय व डढ़िया गांव के अकलू बैठा के पुत्र लक्ष्मी बैठा घायल हो गए। घायलों की चिकित्सा रेफरल अस्पताल में की जा रही है।








You must be logged in to post a comment.