दरभंगा, देशज टाइम्स। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजकुमार सिंह नेे अगले जून, जुलाई एवं अगस्त माहों में विधिक जागरुकता शिविरों केे आयोजन केे लिए पैनल एडवोकेट का रोस्टर जारी कर दिया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने अपने एक आदेश में बताया है कि आगामी दो जून को सदर प्रखंंड के धोई पंचायत भवन में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर के लिए पैनल अधिवक्ता अनिता आनन्द व पैैरालीगल वोलंटियर प्रिंयका कुमारी नामित की गई हैं। इस जागरुकता शिविर में तेजाब हमले के पीड़ित व्यक्ति का उपचार व मुआवजा, गरीबी हटाओ योजना, मानसिक रोगियों के लिए कानूनी प्रावधान आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
अगला शिविर 8 जून को मंडल कारा, दरभंगा में होगा। इस शिविर के लिए पैनल अधिवक्ता मृदुला सिंह एवं पैरालीगल वोलंटियर चंद्रमा देवी नामित किए गए हैंं। इस शिविर में नागरिकों के मौलिक कर्तव्य एवं पॉक्सो एक्ट, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट, चाइल्ड एडॉप्सन के लिए कानून एवं प्रक्रिया, चाइल्ड एवं जेजे एक्ट, बारगेनिंग एक्ट आदि के बारे में कानूनी प्रावधानों के बारे में आम लोगों को बताया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलहनामे से वादों का निरस्तारण किया जा सकता है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेश में कहा गया है कि 9 जून को केवटी प्रखंंड के माधोपट्टी पंचायत भवन में, 16 जून को बहादुरपुर प्रखंंड के डरहार पंचायत भवन, 23 जून को सदर प्रखंड के कंशी पंचायत भवन एवं 30 जून को हायाघाट प्रखंंड के सिधौली पंचायत भवन में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। 








You must be logged in to post a comment.