पटना, दरभंगा देश्ज टाइम्स टीम। समस्तीपुर मंडलकारा सहित दलसिंहसराय व रोसड़ा उपकारा में भी छापेमारी की गई। लगभग डेढ़ घंटे तक चली इस छापेमारी में कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया।
मंडलकारा में जहां डीएम चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस ने छापामारी की. वहीं, रोसड़ा और दलसिंह सराय उपकारा में एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी की गई। इसके अलावा सासाराम के मंडल कारा में जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी उपस्थित थे।
कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। बताते चलें कि मंडल कारा सासाराम में 50 से अधिक नक्सली बंद हैं। इसके अलावा आए दिन सूचना मिलती रहती है कि कई कुख्यात अपराधी जेल में मोबाइल का भी उपयोग करते हैं। नवादा जेल में बंद कैदी के सेल्फी का फोटो वायरल होने के बाद बिहार के सभी जेलों में अभियान चलाकर छापेमारी की गई।
इसी कड़ी में बिहारशरीफ मंडलकारा में भी डीएम योगेंद्र सिंह, एसपी नीलेश कुमार और एएसपी अभियान सत्यप्रकाश मिश्र के नेतृत्व में छापेमारी कर सभी वार्डो की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान खैनी तम्बाकू और खाने पीने के सामान के अलावे कुछ भी बरामद नहीं हुआ।
इस दौरान डीएम और एसपी ने वॉच टॉवर सहित अन्य जगहों की भी तलाशी ली। बक्सर में छापेमारी सुबह करीब साढ़े 10 बजे से शुरू की गई। छापेमारी के दौरान सभी वार्डो की गहन तलाशी ली गयी। छापेमारी का नेतृत्व जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह व एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा कर रहे थे।
जेल से मोबाइल के माध्यम से विभिन्न अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने और जेल से रंगदारी मांगने जैसी बातें सामने आते रहती हैं। इसके अतिरिक्त जेल में कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए जाने को लेकर प्रशासन समय समय पर इस तरफ के अभियान चलाता रहता है। बक्सर केंद्रीय कारा समेत उत्तर बिहार के कई जेलों में गुरुवार को छापेमारी की गई. इस दौरान कैदियों में हड़कंप रहा। इधर, मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के कई जेल में गुरुवार को छापेमारी की गई। इस दौरान कैदियों में हड़कंप रहा।
मुजफ्फरपुर के अमर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में गुरुवार की सुबह औचक छापेमारी की गई। छापेमारी का नेतृत्व जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष और वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कर रहे थे। उनके साथ अन्य प्रशासनिक व काफी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे। विभिन्न वार्डों से खैनी, पान मसाला, मोबाइल चार्जर, ताश के पत्ते, चुनौटी, कुछ नगदी व अन्य सामान बरामद किए गए। दरभंगा के बेनीपुर उपकारा में एसडीओ व डीएसपी ने छापेमारी की, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। वहीं, पूर्वी चंपारण के केंद्रीय कारा में भी छापेमारी की सूचना है। इस दौरान कई थानों की पुलिस केंद्रीय कारा के वार्डों की जांच में जुटी हुई है।








You must be logged in to post a comment.