spot_img

टिकट बंटवारे के बाद हम में हम्मा-हम्मा,पार्टी उपाध्यक्ष महाचंद्र प्रसाद का गुड बॉय, पद से इस्तीफा

spot_img
- Advertisement -

Image result for हम पार्टी का सिंबल चुनाव डेस्क, देशज टाइम्स। पूर्व मंत्री एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से) के वरीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने नाराज होकर पार्टी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी को पत्र लिखकर यह इस्तीफा दिया है।
डॉ. सिंह ने कहा है कि जीतनराम मांझी ने महागठबंधन के नेताओं के सामने घुटने टेक दिए और हमारे जैसे समर्पित कार्यकर्ता एवं वरीय उपाध्यक्ष को एक सीट नहीं दिला पाये। डॉ. सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि मैं पार्टी के स्थापना काल से साधारण कार्यकर्ता के रूप मे आपके प्रति समर्पण भाव से काम करता आ रहा हूं और अपनी क्षमता के अनुसार पार्टी को हर स्तर पर संगठित करने का प्रयास किया है। शायद हमारी क्षमता को देखकर ही हमें पार्टी के वरीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में काम करने का मौका मिला है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि आज लोकसभा चुनाव सामने है और मैं पिछले 36 वर्षों से राज्य के हर जिले की सेवा करता आ रहा हूं। खासकर महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में मैं चुनाव लड़ा है और मुझे तीन लाख से अधिक वोट मिले। उसके बाद से महागठबंधन ने हमें कभी दोबारा लड़ने का मौका नहीं दिया,जो दुःखद है। मैंने हर हाल में महाराजगंज से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की लेकिन अभी तक कोई खास प्रगति हमें या महाराजगंज के मतदाताओं को नहीं दिख रही है। इससे मैं काफी आहत एवं असहज महसूस कर रहा हूं। डॉ. सिंह ने कहा कि जीतनराम मांझी देश के बड़े दलित नेता हैं लेकिन महागठबंधन के नेताओं ने इन्हें दलित समझकर इन पर दबाव बनाया और बाहरी प्रत्याशी देने पर मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि लेकिन हमलोग जीतनराम मांझी के साथ हैं और साथ रहेंगे। डॉ. सिंह ने कहा कि राज्य की जनता की भावना,पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावना एवं हर दल में काम करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की भावना को देखते हुए मैं पार्टी के वरीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं और एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा करने का मन बनाया है।टिकट बंटवारे के बाद हम में हम्मा-हम्मा,पार्टी उपाध्यक्ष महाचंद्र प्रसाद का गुड बॉय, पद से इस्तीफा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture