
बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। बहेड़ा थाना क्षेत्र के जयंतीपुर चौक के पास ट्रक व बाइक की टक्कर में बिरौल प्रखंड में आवास सहायक के पद पर कार्यरत दयानंद पासवान की मौत हो गई।वहीं, बाइक पर पीछे बैठे हरेराम चौपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। हरेराम को स्थानीय अस्पताल से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
वहीं, हादसे के खिलाफ उत्तेजित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। बाद में पहुंची पुलिस ने शव को जब्त करते हुए ट्रक व बाइक को अपने साथ ले गई। वहीं लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रौंद दिया। इससे एक की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं दूसरा सवार बुरी तरह जख्मी हो गया।
जानकारी के मुताबिक बिरौल प्रखंड में आवास सहायक के पद पर कार्यरत व बहेड़ा थाना क्षेत्र के जरिसो पंचायत के महदैय गांव के दयानंद पासवान अपने घर से बिरौल जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। वहीं पीछे बैठे भगवतपुर गांव के हरेराम चौपाल को गंभीरावस्था में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं घटना स्थल पर एक अज्ञात बाइक सवार भी चपेट में आ गया। इससे नाराज लोगों ने बिरौल-दरभंगा पथ को जाम कर दिया। मौके पर बहेड़ा थाना पुलिस सदल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच लाश सहित क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल व ट्रक अपने कब्जे में कर सड़क जाम हटवाया।









You must be logged in to post a comment.