spot_img

ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा बेटे की मौत, मां गंभीर, विरोध में आक्रोशित लोगों ने किया दरभंगा जयनगर एनएच सड़क को मुरैठ गांव के समीप शव के साथ जाम

spot_img
- Advertisement -

ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा बेटे की मौत, मां गंभीर, विरोध में आक्रोशित लोगों ने किया दरभंगा जयनगर एनएच सड़क को मुरैठ गांव के समीप शव के साथ जाम आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। अड़ेर थाना के मुरैठ गांव में शनिवार को काल बनकर पहुंचा ट्रक। सुबह-सुबह सात बजे ही ट्रक की ठोकर से चार वर्षीय अबुल हयात मौत हो गई। वहीं मां रौशन खातून जख्मी हालत में स्थानीय थाना में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मुरैठ गांव की नदी टोल की रौशन खातून चार वर्षीय पुत्र अबुल हयात के साथ सुबह में शौच से घर लौट रही थी। दरभंगा जयनगर एनएच सड़क पर मुरैठ गांव पहुंचते ही ट्रक ने दोनों को रौंद दिया जिससे बेटे की मौत हो गई। रौशन को इलाज के लिए पीएचसी रहिका भेजा गया। विरोध में आक्रोशित लोगों ने दरभंगा जयनगर एनएच सड़क को मुरैठ गांव के समीप शव के साथ जाम कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है जबकि चालक फरार हो गया। मौके पर बेनीपट्टी के बीडीओ मनोज कुमार, सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष गया सिंह, सीआई ब्रजेश मिश्र समेत अन्य लोगों ने मिलकर आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटवाया। सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह ने देशज टाइम्स को बताया कि मृतक के परिजन को सहायता प्रदान की जाएगी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।

- Advertisement -

ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा बेटे की मौत, मां गंभीर, विरोध में आक्रोशित लोगों ने किया दरभंगा जयनगर एनएच सड़क को मुरैठ गांव के समीप शव के साथ जाम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के किसानों के लिए हैदराबाद से आई बड़ी खबर! कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने ICRISAT संग खोला समृद्धि का रास्ता| पढ़िए – कैसे...

Bihar Agriculture: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ICRISAT का दौरा कर किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए मास्टरप्लान तैयार किय#BiharAgriculture,#MilletFarming,#VijayKumarSinha

बिहार के छात्रों और शोधार्थियों के लिए पटना के इस संग्रहालय में खुला अत्याधुनिक वाचनालय! ऐतिहासिक अवलोकन के साथ कर सकेंगे ज्ञान की...

Bihar Museum Reading Room: बिहार के छात्रों और शोधार्थियों के लिए अच्छी खबर है। पटना स्थित कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में अब एक नया वाचनालय शुरू हो गया है, जिससे उन्हें अध्ययन और शोध#BiharNews,#KarpooriThakurMuseum,#PramodKumar

बड़ी खबर! बिहार में अब झटपट बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सरकार ने खत्म की ये मनमानी | पढ़िए – क्या है नया निर्देश, कैसे...

Bihar Certificate Rules: बिहार सरकार ने जन्म, मृत्यु और वंशावली प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को सरल किया है। अब अंचल कार्यालयों में नोटरी पब्लिक से बने शपथपत्र को मान्यता मिलेगी, जिस#BiharCertificate,#NotaryPublic,#BiharGovernment

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा कदम! कहा -हमारे कार्यालय में जमा करें बायोडाटा – 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी!

Bankipur News: बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने 'जनता दर्शन' कार्यक्रम शुरू किया है। वे पटना बाईपास और स्कूलों में लोगों व छात्राओं की समस्याएं सुन रहे हैं, समाध#PrashantKishor,#BankipurByElection,#JanataDarshan