आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी के कटैया के पीडीएस डीलर धनिक लाल सिंह यादव के खिलाफ खाद्यान्न कालाबाजारी किए जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज होने के महीनों बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोशित बरहा गांव के सैकड़ों लोगों ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय मुख्य द्वार का घेराव कर प्रशासनिक लेटलतीफी पर नाराजगी प्रकट की। घेराव कर रहे लोगों ने बताया कि प्रशासन अब तक डीलर को बचाने का काम कर रही है।
डीलर की ओर से 28 मार्च को खाद्यान्न कालाबाजारी किया जा रहा था। पीकप से सरकारी राशन बिक्री के लिए भेजा जा रहा था। जिसे साहसी युवक कैलाश यादव ने विरोध करगांव के खतवे चैक पर पीकप को रोक दिया। जिसकी सूचना पर डीलर व उसके परिजनों ने कैलाश यादव के साथ मारपीट कर टांग तोड़ दिया। वहींउसके परिजनों के साथ भी मारपीट किया।
लोगों ने बताया कि सरकारी राशन बिक्री की सूचना पर जब एमओ पहुंचे तो लोगों ने सरकारी राशन हवालेकर दिया। इस संबंध में एमओ ने कालाबाजारी के आरोप में प्राथमिकी भी दर्ज कराई। वहीं मारपीट को लेकर कैलाश यादव ने भी डीलर के खिलाफप्राथमिकी दर्ज कराई।
आक्रोशित लोगों ने बताया कि कैलाश यादव इलाज के लिए दरभंगा में भर्ती था तो डीलर के लोगों ने कैलाश यादव के खिलाफफर्जी केस करा दिया। आक्रोशित लोगों ने डीलर के अनुज्ञप्ति रद् करने, कैलाश यादव पर जानलेवा हमला किए जाने पर डीलर व उसके परिजनों केखिलाफ कार्रवाई करने एवं फर्जी प्राथमिकी को रद् करने की मांग की। उधर,एसडीएम के अनुपस्थिति में कार्यपालक दंडाधिकारी ब्रजकिशोर मिश्र नेलोगों से ज्ञापन लेकर दो दिनों में उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत करा कर वापस लौटा दिया। वहीं एसएचओ सह पुलिसनिरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने भी लोगों को सही जांच कराने का आश्वासन दिया।








You must be logged in to post a comment.