गया, देशज संवाद। आईआईएम, बोधगया के चतुर्थ बैच सत्र 2018-20 में समर प्लेसमेंट के तहत एक छात्र को सर्वोच्च एक लाख 90 हजार रुपए का पैकेज मिला है। समर प्लेसमेंट गर्मी के मौसम में दो महीनें का है। ऐसे में प्रत्येक महीनें 95 हजार रुपया चयनित सर्वोच्च पैकेज प्राप्त छात्र को मिलेगा। संस्थान की डायरेक्टर डा. विनिता सहाय ने बताया कि औसत पैकेज 61 हजार 420 रुपए का है। 2017-19 में अधिकतम पैकेज एक लाख रुपया व 2016-18 का अधिकतम पैकेज एक लाख 60 हजार रुपये का था। इस दृष्टि से 2018-20 में बेहतर पैकेज मिला। 66 छात्रों का चयन समर प्लेसमेंट के तहत हुआ जिसमें 35 कंपनियों ने हिस्सा लिया।
- Advertisement -
इन कंपनियों ने लिया हिस्सा
कंपनियों में मारुति सुजुकी, ज्ञान डेयरी, कोटक महिन्द्रा बैंक, अर्नेस्ट एंड यंग, सोडेक्सो सहित अन्य हैं। छात्रों का चयन एफएमसीजी, आयल एंड गैस, लाजिस्टिक, फिनटेक, कंसलटिंग सहित अन्य सेक्टरों में हुआ। आईआईएम बोधगया की विशेषज्ञता फाइनेंस, मार्केटिंग, एचआर मैनेजमेंट में है। इसके अलावा यहां ऑपरेशन, इकॉनोमिक्स, पब्लिक पॉलिसी, ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर में भी पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट की पढ़ाई होती है।
Bhagalpur Crime News: भागलपुर में पुलिस ने दो हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक देसी कट्टा और 30 जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिससे एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई।#BhagalpurCrime,#BiharPolice,#ArmsSeized
Darbhanga Police: दरभंगा में एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी को निलंबित कर दिया है। कांडों में लापरवाही बरतने पर यह सख्त कद#DarbhangaPolice,#BiharPolice,#SHOSuspension
Bihar IIT Patna MOU: बिहार के शैक्षणिक और तकनीकी परिदृश्य में बड़ी खबर! IIT पटना और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) के बीच ऐतिहासिक MOU पर हस्ताक्षर हुए हैं।#BiharNews,#IITPatna,#LNMUDarbhanga
Bihar Politics: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी सांसदों को संसद में बिहार के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का निर्देश दिया।#BiharPolitics,#NitishKumar,#JDU
You must be logged in to post a comment.