spot_img

दरभंगा के डीएम त्यागराजन, एसएसपी बाबूराम ने कहा, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव कराना मकसद

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के डीएम त्यागराजन, एसएसपी बाबूराम ने कहा, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव कराना मकसददरभंगा, देशज टाइम्स। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम व एसएसपी बाबू राम ने मीडिया प्रतिनिधियों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव को पूर्ण निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इसके अद्यतन प्रगति का नियमित अनुश्रवण किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि जिला में इसबार लोक सभा आम निर्वाचन में 26 लाख 94 हजार 78 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

- Advertisement -

दरभंगा के डीएम त्यागराजन, एसएसपी बाबूराम ने कहा, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव कराना मकसदइसमें पुरूष मतदाता की संख्या 14 लाख 27 हजार 871 व महिला मतदाता की संख्या 12 लाख 66 हजार 164 है। अन्य मतदाताओं की संख्या 43 है। वहीं, सेवा मतदाता की संख्या 1864 है। उन्होने कहा कि जिला में कुल 2755 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो 1662 भवनों में अवस्थित है। जिले में पीडब्लूडी मतदाताओं की संख्या 17200 है। डीएम ने बताया कि छूटे हुए योग्य निर्वाचकों का नाम पंजीकृत करने के लिए कार्रवाई जारी है जो कि मतदान तिथि के पूर्व तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लोक सभा आम निर्वाचन के अवसर पर आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने पर जिला क्षेत्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है। दरभंगा के डीएम त्यागराजन, एसएसपी बाबूराम ने कहा, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव कराना मकसदउन्होंने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। दस सीसीए का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से आम नागरिकों की सुविधा के लिए कई प्रकार के मोबाइल एप्प जारी किए गए हैं। इसमें एक c VIGIL एप्प है। इस एप्प को प्लेस्टोर से डाउनलोड करके कोई भी नागरिक ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है। इस एप्प के माध्यम से दायर किए गए शिकायतों पर सौ मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, दरभंगा जिला में चौथे चरण में मतदान निर्धारित है।दरभंगा के डीएम त्यागराजन, एसएसपी बाबूराम ने कहा, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव कराना मकसद 29 अप्रैल को दरभंगा लोक सभा क्षेत्र में मतदान होगा। मतगणना कार्य बाजार समिति प्रागंण में होगा।    एसएसपी बाबूराम ने बताया कि वाहनों की सघन चेकिंग चलाई जा रही है। शस्त्रों का सत्यापन नहीं कराने वाले शस्त्रधारकों के शस्त्र जमा करा लिए जाएंगे। उन्होंने कहा, धारा 107 के तहत 2500 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है। दरभंगा के डीएम त्यागराजन, एसएसपी बाबूराम ने कहा, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव कराना मकसदवहीं, 1400 व्यक्तियों से बंध-पत्र भरवाया गया है सोलह के विरूद्ध सीसीए की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया, सभी थानों को पांच-पांच सीसीए का लक्ष्य दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि लोक सभा आम निर्वाचन में पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की व्यवस्था रहेगी ताकि आम मतदाता भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।     दरभंगा के डीएम त्यागराजन, एसएसपी बाबूराम ने कहा, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव कराना मकसद

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture