spot_img

दरभंगा के नौ मदरसों में विस्तारित होगी तालीम, बहुरेंगे दिन, वर्ग कक्ष के साथ बनेंगे छात्रावास

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के नौ मदरसों में विस्तारित होगी तालीम, बहुरेंगे दिन, वर्ग कक्ष के साथ बनेंगे छात्रावास दरभंगा, देशज टाइम्स। बिहार राज्य मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना के तहत दरभंगा के नौ मदरसों में छात्रावास व अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने इसकी कवायद तेज कर दी है। डीएम श्री एसएम ने मदरसों में प्रस्तावित छात्रावास का निर्माण योजना को अनुशंसित करते हुए अनुमोदन के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भेजने की सहमति प्रदान कर दी है। प्रस्तावित योजनाओं में मदरसा जम्हूरिया मोहिउलउलूम अरई के प्रागंण में तीन करोड़ की लागत से मेस रीडिंग रूम सहित पचास शय्या छात्रावास जी+2 का निर्माण व कैंपस विकास किया जाएगा। मदरसा रहमानियां अफजला सुपौल, बिरौल के प्रांगण में तीन करोड़ अस्सी लाख के लागत से सौ बेड वाला छात्रावास का निर्माण होगा। मदरसा फलाहुल मुसलेमीन इजरहट्टा के प्रांगण में छह कमरा, शौचालय, प्रयोगशाला व रसोईघर का निर्माण कराया जाएगा। मदरसा सुबहानियां, सिमरा के प्रांगण में छह कमरा शौचालय सहित का निर्माण कराया जाएगा।

- Advertisement -

मदरसा फलाहुल मुस्लेमीन कनौर के प्रांगण में पचास बेड का छात्रावास निर्माण व चार अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। मदरसा मिसबाहुल ओलूम, अशरफपुर दानी के प्रांगण में भवन जी+1 निर्माण, मेस व शौचालय निर्माण कराया जाएगा। मदरसा अनवारूल ओलूम कुमरौल के प्रांगण में भवन, मेस व शौचालय निर्माण,  बिजली व मिट्टी भराई कार्य कराया जाएगा। मदरसतुल बनात चन्दनपट्टी के प्रांगण में कमरे का भवन मेस व शौचालय, बरामदा, चहारदीवारी सहित निर्माण कार्य कराया जाएगा। मदरसा नूरूल इस्लाम बनात मिश्रौली के प्रांगण में पुराने कार्यालय भवन का जीर्णोद्धार,बिजली वाटर सप्लाई व मिट्टी भराई कार्य कराया जाएगा। मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत उपरोक्त वर्णित मदरसों में आधारभूत संरचना के विकास के लिए जिला अनुमोदन समिति की ओर से अनुशंसा प्रदान कर दी गई है।दरभंगा के नौ मदरसों में विस्तारित होगी तालीम, बहुरेंगे दिन, वर्ग कक्ष के साथ बनेंगे छात्रावास

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar