spot_img

दरभंगा डीएम एक्शन में, दो दिनों में जलसंकट का दिखने लगेगा निदान, मिला टास्क,

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा डीएम एक्शन में, दो दिनों में जलसंकट का दिखने लगेगा निदान, मिला टास्क,दरभंगा, देशज टाइम्स।  डीएम त्यागराजन एस एम ने समाहरणालय अवस्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में नगर निगम क्षेत्र के दरभंगावासियों को जलसंकट के निदान व प्रभावित क्षेत्रों की समस्या के निवारण के लिए नल जल योजना व अन्य जल आपूर्ति योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की। नगर निगम के 48वार्ड में से कमोवेश सभी वार्ड किसी न किसी स्तर तक जल की भीषण समस्या से ग्रसित हैं। डीएम ने बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।  कहा कि दो दिनों के अंदर खराब पड़े चापाकल की सूची बनाएं। पीएचईडी व नगर निगम समीक्षा कर उसकी मरम्मत का कार्य करें। इसके लिए अधिक से अधिक गैंग मरम्मती कर्मी का इस्तेमाल करें। कार्य प्रगति की समीक्षा व्हाट्सएप्प ग्रुप से दी जाएगी। उन्होंने बुडको के अभियंता को निर्देश दिया कि बोरिंग प्लांट की संख्या बढ़ाकर कार्य पूर्ण करने का कार्य करें। वार्ड पार्षद के साथ समन्वय स्थापित कर जलापूर्ति योजनाओं के लिए स्थल चुनें। सभी चिन्हित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करें।
दरभंगा डीएम एक्शन में, दो दिनों में जलसंकट का दिखने लगेगा निदान, मिला टास्क, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता ने आश्वासन दिया कि बीस तारीख तक अधिक से अधिक पाइपलाइन में लीकेज की समस्या को दूर करते हुए पानी की आपूर्ति की जाएगी। डीएम ने बुडको व पीएचईडी को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक स्थानों पर बोरिंग कर, स्टैंडपोस्ट के साथ नल लगाकर जल आपूर्ति कराएं। उन्होंने कहा कि जल संकट की समस्या से निबटने को लेकर लापरवाही बरतने पर आपदा अधिनियम 2005 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर निगम की मेयर बैजयंती खेड़िया व नगर आयुक्त वीरेंद्र प्रसाद से कहा कि मार्च-अप्रैल में यह संकट और बढ़ सकता है, इसलिए अधिक टैंकर की खरीद पर भी विचार करें।दरभंगा डीएम एक्शन में, दो दिनों में जलसंकट का दिखने लगेगा निदान, मिला टास्क, उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में नए चापाकल लगाने की अनुमति देने के लिए नगर विकास विभाग को पत्र भी लिखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि नल-जल योजना अथवा चापाकल लगाकर,खराब चापाकल की मरम्मत कर, बोरिंग के साथ स्टैंड पोस्ट देकर, टैंकर की ओर से किसी न किसी व्यवस्था से जल का प्रबंध करें।उन्होंने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को सभी वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर चापाकल की मरम्मत व जलापूर्ति संबंधी अन्य कार्य करने, स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया व सभी वार्ड पार्षद का बैठक में आने के लिए धन्यवाद भी किया।बैठक में नगर निगम की महापौर बैजयंति खेड़िया,नगर आयुक्त वीरेंद्र प्रसाद, ज़िला जनसंपर्क पदाधिकारी रविशंकर तिवारी, सभी वार्ड पार्षद व अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।दरभंगा डीएम एक्शन में, दो दिनों में जलसंकट का दिखने लगेगा निदान, मिला टास्क,

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture