सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। अंतरजिला वाहन लूट गिरो का सिमरी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी हाइवे पर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का सिमरी थाने की पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शनिवार की शाम एनएच 57 पर वाहन चेकिंग के दौरान सिमरी पुलिस ने अंतर जिला गैंग के चार बदमाशों को चोरी की दो बाइक, दो पिस्टल व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम मुजफ्फरपुर से हाइवे बाइक सवार बदमाशों के आने की सूचना मिली। तत्काल सिमरी मोगलाहा टोला के समीप पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार चारों बदमाशों को पकड़ा। वैसे, पुलिस की गाड़ी को देखकर सभी भागने की कोशिश की लेकिन सभी पकड़ में आ गए। तलाशी के दौरान दो पिस्टल व चार कारतूस की बरामदगी हुई। दोनों बाइक का कोई कागजात नहीं था।
पुलिस के मुताबिक, दोनों बाइक चोरी की है। एसएसपी बाबूराम ने बताया, गिरफ्तार बदमाशों में मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाने के सलेमपुर निवासी लालबाबू सहनी के पुत्र दीपक कुमार, वासुदेव छपरा के होरिल प्रसाद के पुत्र अनीश कुमार, बोचहां थाने के शेरवानी चक के मदन सहनी के पुत्र राधे उर्फ अर्जुन व गायघाट थाने के बरूआरी निवासी आशुतोष कुमार के पुत्र विशाल कुमार हैं। एसएसपी ने बताया, सिमरी थानाध्यक्ष धीरज कुमार के बयान पर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। बड़े नेटवर्क का खुलासा जल्द हो जाएगा।








You must be logged in to post a comment.