spot_img

दरभंगा में दो युवकों की हत्या कर लाश को जमीन में गाड़ा, कटे मिले गुप्तांग, सनसनी, तहकीकात

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में दो युवकों की हत्या कर लाश को जमीन में गाड़ा, कटे मिले गुप्तांग, सनसनी, तहकीकातदरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा में दो लोगों की गला रेतकर हत्या से सनसनी फैल गई है। इसमें से एक लाश की पहचान बहादुरपुर के एक युवक के रूप में हुई है जिसकी गला रेतकर हत्या के बाद उसका गुप्तांग भी काट लिया गया है। वहीं, दूसरे की पहचान  सोनकी ओपी के पांता के राजेंद्र लाल देव के पुत्र शिवमलाल देव (28) के रूप में हुई है। मामला गुरुवार को सामने आया है। दोनों लाशों को नवटोलिया स्थित धोईघाट टिनही पुल के निकट जमीन में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया था। उसने से एक लाश का हाथ बाहर नजर आ रहा था। वहां काम से गए ग्रामीणों को यह लाश दिखी जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पुलिस तुरंत पहुंचकर दोनों लाश को अपने कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

- Advertisement -

Image result for दो युवको की हत्या दोनों अपने घर से तीन दिनों से गायब थे।  मिथिलेश एक माह पूर्व जेल निकला था। कुंवारा होने के बावजूद उसका संबंध एक शादीशुदा महिला के साथ था। महिला एक बच्चे की मां है और वह अपने पति को छोड़कर मिथिलेश के साथ रह रही थी। उक्त महिला मृतक शिवमलाल देव की बहन है। वहीं मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद पहुंचकर तहकीकात में जुट गई है। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इन दो लाश में से एक लाश की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंज बाजितपुर के निवासी राम आशीष यादव के पुत्र मिथिलेश कुमार यादव उर्फ बाबा रूप में की गई है। मिथिलेश कुमार यादव की गला रेत कर हत्या कर दी गई है वहीं उसका गुप्त अंग भी काट दिया गया है। वहीं दूसरी लाश अभी भी अज्ञात है। उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। वहीं इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। लोगों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। डीएमसीएच के पोस्टमार्टम घर के पास मोहल्ले के कई लोग पहुंचकर लाश की पहचान करने के लिए जिसमें से एक ही लाश की पहचान हो सकी थी मिथिलेश कुमार यादव की। पुलिस तमाम मामलों पर छानबीन कर रही है। तहकीकात जारी है। हत्यारों ने मिथिलेश के गुप्तांग को क्यों काटा है इसकी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल दरभंगा : बस स्टैंड तिहरा हत्याकांड के आरोपित सहित दो की हत्या, दफन शव को पुलिस ने निकाला पुलिस ने शिवम के बड़े भाई वैद्यानाथ लाल देव को हिरासत में लिया है। वह पोस्टमार्टम में पहुंचकर किसी को मोबाइल पर बताया कि दोनों का काम तमाम हो चुका है। यह बात सुनते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। शुरुआती दौर में उसने पुलिस को काफी चकमा देने की कोशिश की। लेकिन, इस बीच उसका ससुर बलिगांव निवासी प्रताप लाल देव पहुंच गया। उसने बताया कि मृतक शिवम इसका छोटा भाई है। भाई का शव देखने के बाद भी उसके विचलित नहीं होने से पुलिस को शक हुआ और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इधर, मिथिलेश के परिजनों ने सीने पर आर्मी लिखा हुआ और सिर में टांका का निशान देख शिनाख्त किया। जबकि, शिवम के परिजन देर रात तक शव लेने के लिए नहीं पहुंचे।सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने कहा कि दोनों शव की शिनाख्त कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद मिथिलेश का शव परिजन को सौंप दिया गया है। शिवम के परिजन को शव लेने के लिए समझाया जा रहा है। हत्या के पीछे क्या कारण है इसकी पड़ताल की जा रही है। बहुत जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।दरभंगा में दो युवकों की हत्या कर लाश को जमीन में गाड़ा, कटे मिले गुप्तांग, सनसनी, तहकीकात

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture