spot_img

दरभंगा लेगा परवाज, उड़ेगा, 24 को होगा एयरपोर्ट का शिलान्यास

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा लेगा परवाज, उड़ेगा, 24 को होगा एयरपोर्ट का शिलान्यास

- Advertisement -

चंदन पांडेय दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगावासियों के लिए बड़ी खबर। अब उनका आसमान में उड़ने का सपना पूरा होने जा रहा है। दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन पर चौबीस दिसंबर को एयरपोर्ट के संभावित शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारी तेज होने के साथ ही लोगों के ख्वाब सुर्ख होने की उम्मीद जग गई है। गुरुवार को कार्यक्रम की संभावित तैयारी के बीच डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी गरिमा मल्लिक ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार,दरभंगा एयरपोर्ट के अंतरिम टर्मिनल व रनवे के कार्य का शिलान्यास चौबीस दिसंबर को संभावित है। शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ,पुलिस अधीक्षक गरिमा मल्लिक व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के डीजीएम व एयर फोर्स स्टेशन के कमांडर ने लिया। निरीक्षण के अवसर पर सभा स्थल व कार्यक्रम के रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री  सुशील कुमार मोदी के भाग लेने की संभावना है। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

दरभंगा लेगा परवाज, उड़ेगा, 24 को होगा एयरपोर्ट का शिलान्यास

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar