spot_img

दिल्ली की आंखों में होगी दरभंगा राज मैदान की क्रांति

spot_img
- Advertisement -

दिल्ली की आंखों में होगी दरभंगा राज मैदान की क्रांति

- Advertisement -

दिल्ली की आंखों में होगी दरभंगा राज मैदान की क्रांति कुंदन राय, देशज टाइम्स नई दिल्ली ब्यूरो प्रमुख।मिथिलांचल बाइस जिलों में फैला क्षेत्र है। बिहार के अंदर अगर मिथिलांचल को विकसित करने की सुनियोजित योजना लागू कर इन बाइस जिलों को बुनियादी सुविधाओं के साथ आधुनिक तरीके से विकसित किया जाए तो पूरे तौर पर बिहार की रूप रेखा बदल सकती है लेकिन इसके लिए राज्य के साथ साथ केंद्र सरकार को भी सक्रियता दिखाने की आवश्यकता होगी। मिथिलांचल के करोड़ों वासियों के मन में  मिथिलावाद की अंगड़ाई समय-समय पर उठती रहती है पर वह आज तक एक क्रांति का रूप नहीं ले सकी।

- Advertisement -

राजधानी में तीस लाख मिथिलावासी संघर्षरतदिल्ली की आंखों में होगी दरभंगा राज मैदान की क्रांति

देश की दिल्ली में एक आंकड़ें के मुताबिक तीस लाख से ऊपर मिथिलावासी हैं और उनके रग में भी मैथिल संस्कृति की खून बह रही है। स्पष्ट है कि राजधानी में धीरे-धीरे अपनी राजनीतिक सिक्का स्थापित करने के तरफ अग्रसरित मिथिलांचलवासियों के मन में कहीं न कहीं मिथिलावाद ही केंद्र में है। मिथिलांचल के रूप में अलग राज्य बनाए जाने का जनसंघर्ष अपने टूटती सांसों को कायम रखने के लिए संघर्षरत है।

- Advertisement -

मिथिला विकास बोर्ड के गठन को चाहिए बंद मुठ्‌ठी की ताकत

मिथिलांचल के विकास के लिए मिथिला विकास बोर्ड का गठन एक उचित व सामयिक मांग प्रतीत हो रहा है। प्रश्न है कि मिथिला विकास बोर्ड बनाए जाने की मांग को एक सशक्त मंच क्यों नहीं मिल पा रहा। इसके पीछे निश्चित रूप से अनगिनत मैथिल सेवा संस्थानों जो कि मिथिलांचल के विकास व उसकी संस्कृति को बढ़ाबा देने के नाम पर पंजीकृत है के आपसी दूरी और बिखराव की ओर संकेत करता है। वैसे भी, लोकतंत्र के भारतीय मॉडल में ये परंपरा रही है कि एक दल या संगठन के जनहित से जुड़े मुद्दों को दूसरा दल नकार देते हैं।

मिथिलांचल हित की उठेगी आवाज क्या आप भी हैं साथ

ऐसे में, छात्र संगठन इकाई मिथिला स्टूडेंट यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर जारी संघर्ष को बलबती करना समय की मांग प्रतीत हो रहा है। मिथिला स्टूडेंट यूनियन की ओर से आहूत होने वाली आगामी दो दिसंबर का प्रदर्शन मिथिला विकास बोर्ड की मांग को केंद्र में रख कर किया जा रहा है और इस तरह की मांग को हर तरह के संस्थानों से समर्थन मिलनी चाहिए। दो दिसंबर को दरभंगा का राज मैदान शायद पीले रंग से पटी पड़ी हो और दिल्ली में बसे मिथिलांचल वासियों का नजर उस दिन राज मैदान पर टिकी हो पर सबके मन में इस बात की कसक जरूर रहेगी कि इस क्रांति को  मिथिलांचल के हित की आवाज उठाने के लिए हजारों पंजीकृत संस्थाओं का मुखर समर्थन क्यों नहीं मिल पा रहा।

दिल्ली की आंखों में होगी दरभंगा राज मैदान की क्रांति

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Crime News भागलपुर में बड़ा एक्शन: हथियारबंद अपराधी दबोचे गए, टला बड़ा आपराधिक वारदात!

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में पुलिस ने दो हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक देसी कट्टा और 30 जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिससे एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई।#BhagalpurCrime,#BiharPolice,#ArmsSeized

दरभंगा पुलिस में हड़कंप! SSP जगुनाथ रेड्डी का ताबड़तोड़ एक्शन, बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी, कई थानों में बड़ा फेरबदल

Darbhanga Police: दरभंगा में एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी को निलंबित कर दिया है। कांडों में लापरवाही बरतने पर यह सख्त कद#DarbhangaPolice,#BiharPolice,#SHOSuspension

Darbhanga LNMU Good News बिहार को मिली बड़ी सौगात! IIT पटना और LNMU ने AI, स्टार्टअप्स के लिए मिलाए हाथ |इस ऐतिहासिक समझौते से...

Bihar IIT Patna MOU: बिहार के शैक्षणिक और तकनीकी परिदृश्य में बड़ी खबर! IIT पटना और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) के बीच ऐतिहासिक MOU पर हस्ताक्षर हुए हैं।#BiharNews,#IITPatna,#LNMUDarbhanga

Bihar Politics नीतीश कुमार की सांसदों से बड़ी बैठक – कड़ा संदेश: अब संसद में बिहार के मुद्दों पर नहीं चलेगी ढिलाई!

Bihar Politics: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी सांसदों को संसद में बिहार के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का निर्देश दिया।#BiharPolitics,#NitishKumar,#JDU