spot_img

देंगे संघर्ष को नई परवाज… सहेंगे नहीं ये जुल्मों सितम…

spot_img
- Advertisement -

इंसानी अधिकारों को पहचान देने व वजूद को अस्तित्व में लाने के लिए, अधिकारों के लिए जारी हर लड़ाई को ताकत देने के लिए हर साल दस दिसंबर को अंतरराष्‍ट्रीय मानवाधिकार दिवस यानी यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स डे मनाया जाता है। पूरी दुनिया में मानवता के खिलाफ हो रहे जुल्मों-सितम को रोकने, उसके खिलाफ संघर्ष को नई परवाज देने में इस दिवस की महत्वूपूर्ण भूमिका है।Image result for मानवाधिकार क्या है 

चंदन पांडेय, दरभंगा देशज टाइम्स ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर सोमवार को सरकारी व गैर-सरकारी स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। लहेरियासराय समाहरणालय स्थित सभागार में जिला के सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने मानवाधिकार की रक्षा का संकल्प लिया। भारत के संविधान की ओर से संरक्षित व विविध अंतरराष्ट्रीय समझौतों, अंगीकृत व भारत में कार्यान्वित सभी मानवाधिकारों के प्रति सच्ची श्रद्धा व निष्ठा रखते हुए उन अधिकारियों के संरक्षण के लिए अपने सभी कर्तव्य पूरा करेंगे। किसी भी मानवाधिकार का अतिक्रमण नहीं करेंगे। अपर समाहर्ता मो. मोबिन अली अंसारी ने शपथ दिलाई। मिर्जापुर मोहल्ला स्थित गिरीजी निवास स्थान पर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान की ओर से दिव्यांगों की दशा-दिशा पर मानवाधिकार को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में दिव्यांगों की आबादी 2.68 करोड़ है। इन्हें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 41 के अनुसार राज्य अपनी आर्थिक क्षमता और विकास की सीमाओं के अंतर्गत अधिकारों को सुनिश्चित करेगा।देंगे संघर्ष को नई परवाज… सहेंगे नहीं ये जुल्मों सितम…

- Advertisement -

मौके पर चंद्रेश्वर गिरी, विश्वपति मिश्र, राजीव कुमार मिश्र, त्रिभुवन ठाकुर, अरूण कुमार झा, प्रकाश झा, राकेश कुमार, आर्य शंकर, चंद्रमोहन चौधरी, संतोष गिरी मौजूद थे। इधर, बेनीपुर नगर परिषद् के पुराने कार्यालय में मानवाधिकार दिवस पर जिला मानवाधिकार के संयुक्त सचिव उमाकांत यादव की अध्यक्षता में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मनोहर कुमार झा, नवल किशोर राय, काशीकांत ठाकुर, प्रमोद साहू, मुरारी शरण, राजेश यादव ने अपनी बात रखी। वहीं, पाठशाला इंस्टीट्यूट  परिसर में मानवाधिकार व सामाजिक न्याय परिषद की ओर से मानव मूल्यों की रक्षा पर आयोजित विचार गोष्ठी के साथ रक्तदान महादान शिविर में मौजूद लनामिवि के पूर्व वीसी डॉ. एसपी सिंह, डीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. आरपी प्रसाद, भाजपा युवा अध्यक्ष डॉ. निर्भय भारद्वाज ने कहा, समाज कई हिस्सों में बंट रहा है। जरूरत है भारत को फिर से बसुदेव कुंटुम्भकम बनाने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने किया। मौके पर जिला अध्यक्ष किशोर झा, जिला महासचिव अंकुर गुप्ता ,प्रदेश महासचिव विकास कुमार झा ,युवा अध्यक्ष गौतम कुमार समेत कई लोगों ने रक्त दान भी किया। वहीं बिरौल में न्यायाधीश समेत अधिवक्ताओं ने मानवाधिकार दिवस पर लोगों को जागरूक किया। देंगे संघर्ष को नई परवाज… सहेंगे नहीं ये जुल्मों सितम…

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar