spot_img

दो हेक्टेयर से कम खेती करने वाले किसानों का डीबीटी पोर्टल पर होगा रजिस्ट्रेशन

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता सीओ अजीत कुमार झा ने की। संचालन बीएओ देवेन्द्र सिंह ने किया। बैठक में बीएओ ने जानकारी दी कि इस योजना में दो हेक्टेयर से कम कृषि योग्य भूमि वाले किसानों को सालाना छह हजार की राशि तीन किस्तों में दी जाएगी। इसके लिए उनका डीबीटी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। जिनका पंजीकरण पूर्व से है, वे इस योजना के लाभ के लिए ऑन लाइन आवेदन करें।

- Advertisement -

कहा कि आयकर दाता, संवैधानिक पदों पर आसीन, सी ग्रेड या उससे ऊपर के सरकारी कर्मी को इस योजना के लाभ नहीं मिलेगा। यह योजना किसानों को पूर्व से मिल रहे किसी भी लाभ के अतिरिक्त सहयोग के लिए चलाई जा रही है। सीओ ने इस योजना का प्रसार-प्रसार करने व अभियान चलाकर दस दिनों के अंदर सभी लाभुकों को इसका लाभ दिलाने की बात कही। बैठक में सभी कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार तथा राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।दो हेक्टेयर से कम खेती करने वाले किसानों का डीबीटी पोर्टल पर होगा रजिस्ट्रेशन

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नौकरी की तलाश खत्म! भागलपुर में 14 अगस्त को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी मौका

Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola