


हायाघाट, देशज टाइम्स ब्यूरो। जदयू के दिवंगत नेता स्व.प्रो.उमाकांत चौधरी की 83वीं जयंती समारोह सोमवार को शानदार, नमनांजलि के साथ आयोजित किया गया । महामना को याद करते हुए उनकी कीर्तिगाथा का यशोगान हर मुख ने किया। इसका साक्षात

रसास्वादन वहां मौजूद सैकड़ो लोगों ने करते हुए अपने प्रिय अभिभावक को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर महाराज रमेश्वर सिंह

मिथिला विधालय आनंदपुर में आयोजित समारोह का उद्धाटन करते हुए खाद्य व आपूर्ति मंत्री मदन सहनी ने कहा कि उमाबाबू से हमें

सीख लेनी चाहिए। हम उनके आदर्श पर चलते हुए अपने दायित्व का निर्वाह करेंगे। साथ ही महाविद्यालय के सचिव डॉ.बैद्यनाथ चौधरी

बैजू ने कॉलेज व बेहतर शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए खाद्य व आपूर्ति मंत्री मदन सहनी से मांग की। खाद्य व आपूर्ति मंत्री श्री सहनी ने

कहा, अपकी मांग को सरकार तक पहुंचाएगें। वहीं, ध्यानाकर्षण समिति के सभापति सह हायाघाट विधायक अमरनाथ गामी ने कहा, प्रो.उमा बाबू के जो श्रम्र किए यहां उसी का फल है कि दो बार विधायक बने। वहीं, महाविद्यालय के सचिव डॉ.बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने

कुलपति से कर्मचारी का भुगतान कराने की मांग की। इस दौरान मुख्यअतिथि एलएनएमयू के वीसी प्रो.सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिस राष्ट्र में शिक्षकों को सम्मान मिलता है वही विकास करता है। मौके पर पूर्व विधान पार्षद डॉ.विनोद कुमार चौधरी ने कहा कि उमा

बाबू ने जो सपना देखा आज उसे पूरा करने के लिए हमारा प्रयास निरंतर अविरल,गतियमान है। हम उनके संकल्पों को पूरा करने को प्रतिबद्ध हैं। हमारा समाज आज जिस रूप में भी सामने है उसकी बुनावट उसकी तैयारी पूर्व से ही उमाबाबू कर चुके हैं हम उनके प्रति

कृतज्ञ हैं कि उन्होंने जो हमें दिया उसे ही अगर आज हम सहेज लें तो हमारा समाज, हमारा प्रदेश तरक्की के राह पर पथगामी बनकर

अगुवाई करेगा। प्रभारी प्राचार्य प्रो.गुणानंद चौधरी,मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विजय पासवान, भाजपा नेता पारसनाथ चौधरी, जदयू

नेता महेश प्रसाद महथा,प्रमानंद चौधरी,देवेंद्र चौधरी समेत शिक्षा से जुड़े सैकड़ों गणमान्य मौजूद थे।







You must be logged in to post a comment.