spot_img

नर्सिंग होम में आपरेशन के दौरान महिला की मौत, चिकित्सक, कर्मी मौके से फरार

spot_img
- Advertisement -

नर्सिंग होम में आपरेशन के दौरान महिला की मौत, चिकित्सक, कर्मी मौके से फरारआकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मधवापुर प्रखंड बाजार में संचालित नर्सिंग होम में आपरेशन के दौरान एक महिला मरीज की मौत हो गई है। महिला के मौत होते ही नर्सिंग होम में कार्यरत चिकित्सक व कर्मी फरार हो गए। उधर ग्रामीणों ने जानकारी होते ही नर्सिग होम पर पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने उग्र हुए ग्रामीणों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार साहरघाट के मुसहरी टोल के सुनील मंडल की पत्नी 35 वर्षीय संगीता देवी मधवापुर में संचालित जन जन कल्याण हेल्थ केयर में आपरेशन के लिए भर्ती हुई थी। जहां आरोप है कि डॉ. रामजी ठाकुर,डॉ. बी कुमार, डॉ.पंकज कुमार व डॉ. पीके हीरा मरीजों का इलाज करते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपरेशन के दौरान ही महिला की मौत हो गयी। सूत्रों की मानें तो आपरेशन के दौरान चिकित्सक से हुई गलती के कारण महिला को अधिक रक्तस्त्राव होने लगा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान चिकित्सक महिला की गंभीर स्थिति को देखकर फरार हो गए। जिससे महिला की मौत नर्सिंग होम में ही हो गयी। उधर, डॉ. रामजी ठाकुर ने बताया है कि मधवापुर के नर्सिंग होम से उनका कोई लेना.देना नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त हेल्थ केयर पूरी तरह से अवैध है। स्वास्थ्य विभाग के मिलीभगत से मधवापुर में कई फर्जी नर्सिंग होम का संचालन हो रहा है। जो बिचैलियों के माध्यम से गांव.देहात के महिलाओं को आपरेशन एवं इलाज के नाम पर शोषण करते है। उधर, मधवापुर एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक के परिजन का लिखित अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होते ही चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।नर्सिंग होम में आपरेशन के दौरान महिला की मौत, चिकित्सक, कर्मी मौके से फरार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांका Vigilance Raid: इंजीनियर हरेंद्र कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी, पटना-वैशाली में मिली अकूत दौलत!

Bihar Vigilance Raid: बिहार के बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना और#BiharVigilance,#BankaNews,#Corruption

बिहार में अब दौड़ेंगी शुद्ध हवा- डीजल बसें बंद! 25 अगस्त से 75 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ | जानें आपके शहर का नंबर कब?

Bihar Electric Bus: बिहार में वायु प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 75 इलेक्ट्रिक बसों को हर#BiharElectricBus,#SamratChoudhary,#AirPollutionBihar

Bihar CM Samrat के सामने जनता का दर्द! खोला -पंचायत, प्रखंड और जिला अधिकारियों की शिकायत का पिटारा – न्याय नहीं मिल रहा!

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सहयोग शिविर के दौरान जनता की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मा#BiharCM,#SamratChaudhary,#SahyogShivir

बिहार की जीविका दीदियों ने कहा – झंडा ऊंचा रहे हमारा…संभाली तिरंगे की कमान! समस्तीपुर, सुपौल, मुंगेर, जहानाबाद, मसौढ़ी और बेगूसराय में हजारों झंडे...

Bihar Har Ghar Tiranga: बिहार के मसौढ़ी में जीविका दीदियों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान को नई ऊर्जा दी है। वे 3700 राष्ट्रध्वज बनाकर आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति का#BiharNews,#HarGharTiranga,#JeevikaDidis