spot_img

नाबालिक था ड्राइवर,नहीं था ड्राइविंग लाइसेंस, सड़क किनारे खेल रही बच्ची को कुचला, मौत, हंगामा

spot_img
- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। खिरहर थाना इलाके के झिटकी गांव में मुख्य सड़क पर एक नाबालिक ट्रैक्टर चालक ने पांच साल की बच्ची को कुचल दिया। इससे घटना स्थल पर ही बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान झिटकी गांव के ही गणेश राउत की पांच वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है। घटना मंगलवार करीब दस बजे सुबह की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में मुख्य सड़क को जाम कर दिया। बच्ची की लाश को सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का ही हरि मंडल का नाबालिग लड़का मिथिलेश मंडल ट्रैक्टर चला रहा था।

- Advertisement -

इसके पास गाड़ी चलाने का लाइसेंस भी नहीं है जबकि बच्ची सड़क किनारे स्थित नाला पर खेल रही थी। इसके बावजूद नाबालिग चालक ने गाड़ी का अगला चक्का नाला पर चढ़ाकर बच्ची को कुचल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण नाबालिक चालकों के दहशत से लोग भयभीत रहते हैं जबकि मामले में पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। पुलिस को नाबालिग चालकों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी चाहिए।  सरेआम नाबालिग चालक व बिना लाइसेंस वाले चालक इनदिनों हर जगह गाड़ी चलाते हुए सड़क दुर्घटना को अंजाम दे रहे हैं।नाबालिक था ड्राइवर,नहीं था ड्राइविंग लाइसेंस, सड़क किनारे खेल रही बच्ची को कुचला, मौत, हंगामा

- Advertisement -

इस कारण ग्रामीणों ने सड़क जाम के दौरान पुलिस व थाने के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद घटना के कई घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जिससे पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया। वहीं पुलिस के पहुंचे ही सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस पर तनानवी करते हुए उसे कुछ दूर तक खदेड़ने की भी कोशिश की। हालांकि प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार पांडेय उर्फ बाला जी अन्य व स्थानीय  जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लोगों को शांत कराया गया। समाचार प्रेषण तक लोगों से पुलिस व जनप्रतिनिधि वार्ता में जुटे थे। परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े थे।नाबालिक था ड्राइवर,नहीं था ड्राइविंग लाइसेंस, सड़क किनारे खेल रही बच्ची को कुचला, मौत, हंगामा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Uttar Pradesh में भीषण सड़क हादसा, उन्नाव में पलटी डबल डेकर, बिहार के दरोगा-कैदी समेत 5 की मौत, 15 से ज्यादा घायल, पढ़िए बड़ी...

यूपी बस हादसा: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर एसी बस अनियंत्र

CNG की कीमतें फिर बढ़ीं, 11 दिनों में ₹6 महंगा हुआ ईंधन; जानें क्या होगा असर?

CNG की कीमतें: महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को एक और झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल के बाद अब सीएनजी भी लगातार महंगी हो रही है। पिछले 11 दिनों में यह चौथी बार है

Breaking News: बिहार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, चली गोली, घायल — Khagaria Encounter

Khagaria Encounter: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। खगड़िया से लेकर किशनगंज तक, प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पु

बिहार में होगा मदरसों का आधुनिकीकरण, स्मार्ट क्लास, गर्मी में समर कैंप से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर, जानिए सरकार का ‘ सम्राट ’ प्लान

मदरसा आधुनिकीकरण: बिहार सरकार छात्रों की बेहतर पढ़ाई को लेकर गंभीर दिख रही है! सम्राट चौधरी सरकार ने अब राज्य के मदरसों में स्मार्ट क्लास शुरू करने का प्लान बना