spot_img

नियमित सत्र चाहिए, एमएसयू का मिथिला विवि पर हल्ला बोल

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। पीजी सत्र नियमित करने की मांग को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन की ओर से एमएसयू विवि इकाई ने मिथिला विवि परिसर में शुक्रवार को धरना दिया। मौके पर सभा का संचालन सुमित मॉबेहटिया व अध्यक्षता अमन सक्सेना ने करते हुए  पीजी सत्र नियमित करवाने को लेकर विवि पर अतिरिक्त दबाव डाला। मौके पर विश्वविधालय अध्यक्ष अमन सक्सेना ने कहा, हमने स्नातक का सत्र नियमित करवाने का काम किया है। पंद्रह  नवंबर 2017 को हमने ऐतिहासिक आंदोलन से तीस जून को परीक्षा परिणाम जारी करवाया था। इसी तरह हम पीजी सत्र को भी नियमित करवाने को लेकर दृढ़संकल्पित हैं।

- Advertisement -

कहा, हम विवि प्रशासन से मांग करते हैं कि तीस जून तक पीजी फाइनल का परीक्षा परिणाम जारी किया जाए। वहीं, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अविनाश भारद्वाज ने कहा, हमारी मांगों को विवि प्रशासन गंभीरता के साथ संकल्पित है। इसके लिए हर संभव उचित पहल किया जाएगा। सत्र अनियमित होने से हजारों छात्रों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। छात्र बेरोजगार हो रहे हैं। विवि प्रशासन सोई हुई है। विवि प्रशासन तीस जून तक रिजल्ट का प्रकाशन करे नहीं तो उग्र आंदोलन को छात्र समाज विवश हो जाएगा।

- Advertisement -

वहीं, वरिष्ठ छात्र नेता सागर नवदिया ने कहा, आज के समय में उच्च शिक्षा व्यवस्था की हालत पूरे देश में दयनीय है। जब बात हम मिथिला की करते हैं तो कही भी शैक्षणिक सत्र नियमित नहीं है। हमने मिथिला विश्विद्यालय में शौक्षणिक सत्र स्नातक को नियमित करवाया है।अब अगला प्रयास स्नातकोतर सत्र नियमित करवाने का है। इस व्यवस्था में ना तो शिक्षक हैं ना ही प्रयोगशाला। पुस्तकालय की हालत दयनीय है। उच्च शिक्षा को साजिश के तहत बर्बाद करने का काम किया जा रहा है। इसके विरोध में एमएसयू मजबूत के साथ संघर्ष करेगी। वहीं, लनामिवि में स्वस्थ शैक्षणिक माहौल हो। छात्र कल्याण हो। पूरे बिहार में इसका नाम सबसे ऊपर हो।

- Advertisement -

नियमित सत्र चाहिए, एमएसयू का मिथिला विवि पर हल्ला बोलवहीं, संगठन मंत्री ऋचा कुमारी व नीरज कुमार ने कहा कि हमने एक सर्वे किया जिसमें छात्र समाज की मांग कि पीजी का सत्र नियमित होना चाहिए। वहीं, रौनक सिंह ने कहा, वर्तमान छात्र संघ पंगु है। छात्र हित से इसका कोई वास्ता नहीं हैं। कार्यक्रम को राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र रमण, गोपाल चौधरी, गौतम चौधरी, सरफ़राज़ आलम, अंगद कुमार, गुड्डु नागरे, रवि गुप्ता, आदर्श, आशीष, रोहित सिंह, सुदर्शन, शिवेंद्र वत्स, विक्की, सागर, दीपक झा, विशाल, केशव, ऋषि, किशन, शिवशंकर मैथिल, राघवेंद्र झा सहित दर्जनों छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar