spot_img

नीतीश को छोड़ा, कांग्रेस में गए ललित बाबू के पौत्र, जाले जदयू के पूर्व विधायक ऋृषि मिश्र

spot_img
- Advertisement -

नीतीश को छोड़ा, कांग्रेस में गए ललित बाबू के पौत्र, जाले जदयू के पूर्व विधायक ऋृषि मिश्र
सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। राजनीति का खेल निराले मेरे भैया। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ मगर खुलेआम राजनीति के जंग में जोरआजमाइश का पैंतरा अभी से बदलने लगा है। फिलहाल जाले विधान सभा की राजनीति एकबारगी गरमा गई है। यहां बड़ा राजनीतिक भूचाल गया है। ठीक लोस चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका लगा है। यहां के पूर्व विधायक व ऋृषि मिश्र ने शनिवार को जेडीयू का दामन छोड़ दिया।

- Advertisement -

गुड बॉय नीतीश, गुड बॉय जदयू के साथ ठीक राहुल गांधी के पटना में जनआकांक्षा रैली से एक दिन पहले ऋृषि ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने ऋषि मिश्रा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। मौके पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह,अखिलेश सिंह समेत कई कांग्रेसी हस्ती मौजूद थे।

- Advertisement -

नीतीश को छोड़ा, कांग्रेस में गए ललित बाबू के पौत्र, जाले जदयू के पूर्व विधायक ऋृषि मिश्र

- Advertisement -

वहीं अपने दादा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. ललित नारायण मिश्रा की जयंती के दिन कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद ऋृषि मिश्रा ने कहा, भाजपा के खिलाफ उन्होंने जदयू से विधानसभा का उपचुनाव जीता था। अठावन्न हजार वोट मिले थे। यह वोट भाजपा के खिलाफ था। कारण, भाजपा ने धर्म की राजनीति कर वोट हासिल किया था। जबसे जदयू-भाजपा का गठबंधन हुआ तबसे मैं घुटन महसूस कर रहा था।आज खुले आसमान के जैसा महसूस कर रहा हूं। बिना शर्त मैंने कांग्रेस में शामिल होकर आजीवन कांग्रेस की सेवा करने का संकल्प आज लिया है।

ललित मिश्रा का पौत्र हूं आखिरी दम तक भाजपा के खिलाफ लड़ता रहूंगा। कांग्रेस पार्टी समाज के सभी वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मैं सम्मान करता हूं। उन्होंने मुझे भाजपा के खिलाफ लड़ने को कहा था उसी रास्ते पर आगे बढ़ रहा हूं। इस दौरान जाले विधानसभा क्षेत्र से गए उनके हजारों समर्थक ऋृषि मिश्रा के समर्थन में नारेबाजी करते रहे।

मौके पर उपप्रमुख साजिद मुजफ्फर बबलु,पूर्व उप प्रमुख भुवन राय, पैक्स अध्यक्ष एहतेशाम रिजवी, मेराज अली, दिलशाद अहमद, सैयद अली, प्रेम भगत, विश्वजीत मल्लिक,मो. दानिश, सुधीर साह,मो इम्तियाज,राहुल यादव, शरफे आलम समेत हजारों समर्थक मौजूद रहे।

नीतीश को छोड़ा, कांग्रेस में गए ललित बाबू के पौत्र, जाले जदयू के पूर्व विधायक ऋृषि मिश्र

इधर एनसीपी छोड़ जदयू में आकर प्रखंड प्रवक्ता बने गणेश चौबे ने कहा कि उनके जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जाले विधानसभा क्षेत्र में पार्टी मजबूत है। कहा कि कुछ जदयू कार्यकर्ता के पटना जाने की जानकारी मिली है। जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर वैसे लोगों को पार्टी से निष्कासित किया जाएगा। इधर, अब यह कयास तेजी से लग रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में ऋृषि सीधे फिलहाल के विधायक जीवेश कुमार को खुली चुनौती देंगे।

नीतीश को छोड़ा, कांग्रेस में गए ललित बाबू के पौत्र, जाले जदयू के पूर्व विधायक ऋृषि मिश्र

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar