spot_img

नीतीश मोदी को सिखाएंगें सबक, यही संकल्प

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। भाकपा माले कार्यकर्ताओ की बैठक शुक्रवार को रसलपुर हाईस्कूल मैदान में प्रखंड सचिव धर्मेश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव बैधनाथ यादव ने कहा कि मोदी राज में महज कुछ पूंजीपति मालामाल हो गया लेकिन किसान मजदूर दर-दर की ठोकर खा रही है। गरीबों, मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है। वह भूखे मर रहा है। किसान कर्ज तले दबे है वो आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन यह सरकार जनता का ध्यान बांटने के लिए धर्म को हथियार बना रहा है।

- Advertisement -

नीतीश सरकार ने भी गरीब भूमिहीन को जमीन देने का वादा पूरा करने के बजाए, उतारने का काम कर रही है। कहा कि जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में नीतीश मोदी को सबक सिखाएगी। वामपंथी विकल्प को सत्यापित करेगी। प्रखंड सचिव ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आज दरभंगा जिला अपराध का अड्डा बन गया है।

- Advertisement -

नीतीश सरकार के संरक्षण में राजनीतिक हत्याएं कराई जा रही हैं। 29 – 30 जनवरी को जिला सम्मेलन में भी दरभंगा में बढ रहे हत्या अपराध, बास आवास, रोजगार स्वास्थ सेवा मुख्य मुद्दा रहेगा। बैठक को लक्षमण पासवान, सायरा खातुन, शत्रुधन पासवान गोपाल मांझी, दिलीप साह, सुनीता देवी ,देवकी देवी, तेतरी देवी, भोला महतो, रेबी यादव सहित अन्य ने संबोधित किया।नीतीश मोदी को सिखाएंगें सबक, यही संकल्प

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar