पीलीभीत, खबरयुग। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद के जहानाबागद थानाक्षेत्र में शनिवार को नेपाल से दिल्ली जा रही बस ने एक कार में टक्कर मार दी। इसके बाद कार में आग लग गई और उसमें सवार पांच लोग जिंदा जल गए। बस में सवार कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चना पाकर कई थानों की फोर्स फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस क्षेत्राधिकारी जहानाबाद योगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी को घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। यह हादसा शनिवार की सुबह जहानाबाद के खमरिया पुल के पास हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बरेली से पीलीभीत जा रही एक कार और नेपाल से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई और उसमें सवार पांच लोग जिंदा जल गए। मृतकों की शिनाख्त न्यूरिया थाना इलाके के मोहल्ला ठाकुर निवासी मुन्ने मंसूरी (50) उनकी पत्नी मुन्नी (45), दामाद आजम (25) निवासी किच्छा जनपद उधमसिंह नगर उत्तराखंड, जमील अहमद (55) तथा उनकी पत्नी नसरीन (53) के रूप में हुई है। कार सवार लोग बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार को देखने गए थे। वहां से लौटते वक्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। बस पलटने से उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए हैं। 








You must be logged in to post a comment.