spot_img

नोटबंदी से सरकार ने गरीबों के पैसे से भरी अमीरों की जेब

spot_img
- Advertisement -

नोटबंदी से सरकार ने गरीबों के पैसे से भरी अमीरों की जेब

- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। नोटबंदी कर नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीबों के पैसा से अमीरों का खजाना भरने का काम किया है। भाजपा सरकार ने पूंजीपति, उद्योगपतियों का तीन लाख सत्तर हजार करोड़ का बैंक ऋण माफ कर देश के बैंकों को खोखला करने का काम किया है। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के खिरमा – पथरा में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित जनआकांक्षा रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। कांग्रेस सरकार ने वर्ष 1996 में 72 हजार किसानों का 3 हजार करोड़ रुपए कर्ज माफ किया था। कांग्रेस व यूपीए के शासन काल में किसानों को अधिक ऋण दिया जाता था। गुजरात के मुख्यमंत्रित्व काल में मोदी ने किसानों से 210 करोड़ की जमीन दो करोड़ में लेकर उद्योगपतियों को देकर अवैध उगाही कर पैसा पार्टी फंड में जमा करते थे।

- Advertisement -

डॉ. शकील ने सवर्ण आरक्षण को झुनझुना बताते हुए कहा कि यह एक धोखा है। बेनीपट्टी के विघायिका भावना झा ने पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी को देश का होने वाला अगला प्रधानमंत्री बताया। कहा कि रैली ऐतिहासिक होगी। हरलाखी के कांग्रेसी नेता शब्बीर अहमद ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर बरसते कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है ।अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नारायणजी झा ने की  जबकि संचालन जिला महासचिव सह केवटी के प्रभारी दिनेश मिश्र ने किया।

- Advertisement -

नोटबंदी से सरकार ने गरीबों के पैसे से भरी अमीरों की जेब

सम्मेलन को प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव मो.अखलाक अंसारी, जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, केवटी के कांग्रेसी नेता डॉ. .मो.मोहसिन, जिपस मो.समीउल्लाह खां समीम, पूर्व जिला महासचिव जयशंकर मिश्र , पूर्व अध्यक्ष डॉ.देवानंद झा, पूर्व प्रमुख भोला साह,  कांग्रेस सेवादल के प्रखंड मुख्य संगठक माया शंकर मिश्र, ज्या, समीर दयाल उर्फ दीपक पासवान, जीवेंद्र कुमार मिश्र, शिवली नोमानी, जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक जमाल हसन, जिला एनएसयूआई के अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार सहित कई ने संबोधित किया।

नोटबंदी से सरकार ने गरीबों के पैसे से भरी अमीरों की जेब

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture