spot_img

पंसस की बैठक में पहुंचे पतियों को अब दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता

spot_img
- Advertisement -

पंसस की बैठक में पहुंचे पतियों को अब दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता  आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मनरेगा योजना से बिस्फी प्रखंड क्षेत्र में तेजी कार्य को लेकर सोमवार को स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित पीटीसी भवन में प्रखंड पंचायत समिति की की एक विशेष बैठक प्रमुख शीला देवी की अध्यक्षता व बीडीओ अहमर अब्दाली के संचालन में आयोजित हुई। बैठक शुरू होते ही कई सदस्यों ने जनप्रतिनिधि के बदले उनके पति व रिश्तेदार के बैठक में शामिल होने पर आपत्ति जताई। वहीं, कई सदस्यों ने कहा कि जनप्रतिनिधि कानून के तहत ठीक नहीं है, इस पर गहमागहमी का माहौल बना रहा है। पदाधिकारियों की तत्परता पर हंगामा किसी तरह रूका। पदाधिकारी ने कहा कि अगली बैठक में सिर्फ जनप्रतिनिधि को ही बैठने की इजाजत मिलेगी। विशेष बैठक में पीओ श्याम कुमार ने मानव दिवस को लेकर 2 लाख 14 हजार का बजट पेश किया। इसकी अनुमानित लागत लगभग 6 करोड़ 43 हजार है।

- Advertisement -

पंसस की बैठक में पहुंचे पतियों को अब दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता

- Advertisement -

वित्त वर्ष 2019-20 के लिए वार्षिक कार्य योजना का प्रस्ताव रखा गया। पंचायत समिति के चर्चा के बाद वार्ड सभा तथा ग्राम सभा से पारित 4676 प्रस्तावों की समीक्षा की गई। वहीं, 14 करोड़ 78 हजार बजट पेश किया गया। सभी सदस्यों की ओर से प्रखंड के 28 पंचायतों में से 17 पंचायत का ही कार्य योजना पटल पर रखे जाने का पर चिंता प्रकट की गई। वहीं, कई सदस्यों ने कार्य योजना सूची में पंचायत समिति के द्वारा दिए गए योजना शामिल नहीं होने पर कड़ी आपत्ति जताई। कार्य योजना को कोरम के अभाव में एवं योजना में अनियमितता को लेकर हो हंगामा होने के कारण बैठक स्थगित कर दिया गया। प्रमुख के आदेशानुसार एक सप्ताह के अंदर विशेष बैठक बुलाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सभी सदस्यों ने पारित कर दिया। बैठक में सीओ प्रभात कुमार,बीइओ दीपक वर्मा,पीएचसी प्रभारी डाक्टर मो फिरोज, जेपीएस चंदेशवर नारायण सिंह, एमओ दिनेश सिंह, मुखिया गंगानाथ झा, अनीता देवी,मनोज कुमार शाह,रंजू देवी,मो मुन्ना खा, सरवन कुमार कपरी, इम्तियाज अहमद,रिजवाना खातून, रंजू देवी सहित कई मुखिया पंचायत समिति उपस्थित थे।

- Advertisement -

पंसस की बैठक में पहुंचे पतियों को अब दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture