ट्रेन रोकर शराब उतार रहे शराब माफियों और पुलिस के बीच फायरिंगपटना, देशज टाइम्स। बाढ़ में मंगलवार की सुबह चलती ट्रेन को रोक कर शराब उतारने में विफल होने पर शराब माफियाओं ने पुलिस पर फायरिंग की। मामला बाढ़ रेल थाने के सहरी हॉल्ट के समीप का है। एक माह पहले भी यहां पर अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर शराब की एक बड़ी खेप उतारी थी। बाद में पुलिस शराब जब्त करने के साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया था।
- Advertisement -
पुलिस सूत्रों के अनुसार हावड़ा से इलाहाबाद की ओर जाने वाली विभूति एक्सप्रेस से शराब माफिया शराब की एक बड़ी खेप लेकर आ रहे थे। बाढ़ के सहरी हॉल्ट के पास वे लोग ट्रेन रोक कर शराब उतारने लगे। इसकी भनक लगने पर आरपीएफ के जवान जब उनकी ओर दौड़े तो माफियाओं ने उनपर हमला कर दिया।
जवाबी कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने भी उनपर हमला कर दिया। दोनों ओर से करीब 20 मिनट तक एक दूसरे पर फायरिंग चलती रही। इस बीच बाढ़ रेल पुलिस के साथ- साथ जिला पुलिस के भी घटनास्थल पर पहुंच जाने पर शराब माफिया अपने साथ शराब लेकर फरार हो गए। बताते चलें कि एक माह पहले भी यहां पर अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर शराब की एक बड़ी खेप उतारी थी।
Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage
Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic
Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs
Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture
You must be logged in to post a comment.