spot_img

पत्नी की बेवफाई में सड़क निर्माण कंपनी के ठेकेदार कुशेष शाही की हुई हत्या

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सड़क निर्माण कंपनी के मालिक कुशेष प्रसाद शाही की हत्या पत्नी की बेवफाई में हुई। मामले में पुलिस ने नौ अपराधियों में से एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। सभी अपराधी पेशेवर थे और उनका कनेक्शन मुजफ्फरपुर व सीतामढ़ी से है। सभी अपराधी मुजफ्फरपुर के कांटी थाना व सीतामढी के रून्नी सैदपुर के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर गत 22 दिसंबर को रानीपुर चौक के पास कुशेष प्रसाद शाही की हत्या कर दी गई थी। सोमवार को एसएसपी बाबूराम ने पत्रकारों को बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के बृजलाल साइन के रहने वाले अशोक ठाकुर के पुत्र शुभम राज उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है। साथ ही पुलिस को घटना की विस्तृत जानकारी दी है। एसएसपी बाबू राम ने बताया कि कुशेष प्रसाद शाही की दूसरी पत्नी को लेकर सीतामढ़ी के नीरज मुखिया से लगातार विवाद चला आ रहा था। पूर्व में नीरज मुखिया ठेकेदार की दूसरी पत्नी को लेकर भाग गया था, जिसको लेकर मुकदमा भी किया गया था, लेकिन बाद में वह फिर कुशेष के घर लौट आई थी। उन्होंने बताया कि पूरे मामले में नौ लोग संलिप्त हैं। इसमें से शुभम उर्फ गोलू की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि छह माह पूर्व कुशेष को मारने के लिए मुजफ्फरपुर के गोविंद शाही को नीरज मुखिया ने दस लाख की सुपारी दी थी जिसमें पांच लाख अग्रीम दिया गया था। शेष रुपया हत्या होने के बाद देने की बात कही थी। इसी को लेकर वह लगातार गोविंद शाही पर दबाव बना रहा था। इस काम के लिए शुभम के चाचा रूपेश ठाकुर से गोविंद शाही सहायता लेना चाहता था। अपराधी ने बताया कि छह लोग एक इंडिका कार पर सवार थे। इन लोगों ने ही कुशेष प्रसाद शाही की गाड़ी को रूकवा कर हत्या की है। वहीं, तीन लोग कुशेष की रेकी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शुभम उर्फ गोलू पर कांटी थाना में हत्या, आर्म्स एक्ट, डकैती समेत कई मामलों को लेकर कांड दर्ज है। उन्होंने बताया कि सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।पत्नी की बेवफाई में सड़क निर्माण कंपनी के ठेकेदार कुशेष शाही की हुई हत्या

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Goat Farming बकरी पालकों की किस्मत बदलेगी! अब सुधा बेचेगा बिहार में बकरी का दूध | पशुपालन निदेशालय और The Goat Trust के...

Bihar Goat Farming: बिहार में बकरीपालकों के लिए बड़ी खबर है! सरकार ने The Goat Trust के साथ मिलकर बकरी के दूध को सुधा ब्रांड के जरिए बाजार तक पहुंचाने की योजना बनाई है, जिससे उनकी#BiharGoatFarming,#SudhaMilk,#BiharRuralEconomy

दरभंगा के सिंहवाड़ा में गूंजा ‘भारत माता की जय’! BJP नेता – 20 सूत्री अध्यक्ष भोला राय की तिरंगा यात्रा में उमड़े सैकड़ों लोग!...

Darbhanga Tiranga Yatra: दरभंगा के सिंहवाड़ा में भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला राय के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लिया, देशभक्ति का संदे#DarbhangaNews,#TirangaYatra,#BiharBJP

Bihar Liquor Ban Politics बिहार की शराबबंदी पर JDU में ‘दो फाड़’, क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला? | पढ़िए किसने कहा – ‘...

Bihar Liquor Ban: NCAER की रिपोर्ट के बाद बिहार की शराबबंदी नीति पर जदयू में आंतरिक बहस तेज हो गई है। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने 100% प्रतिबंध को अव्यावहारिक बताया, वहीं प्रवक्ता#BiharLiquorBan,#JDUDebate,#BiharPolitics

मां सिंहासनी के चरणों में CM Samrat थावे मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री चौधरी ! चरणों में टेका माथा … नारियल, चुनरी और प्रसाद |...

Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को थावे मंदिर में मां सिंहासनी के दर्शन किए। उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मंदिर के विकास कार्यों की समीक्ष#SamratChoudhary,#ThaweMandir,#BiharNews