spot_img

पत्नी थी दिव्यांग, लालच बढ़ी गर्दन दबाया, दौड़े लोग, पहुंची पुलिस

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के काजी बहेरा गांव में दुल्हन के घर में ही रहकर दुल्हन की जमीन को अपने नाम से लिखाने की साजिश जब नाकाम हो गया तो दिव्यांग दुल्हन को मार पीट कर घायल कर दिया। घटना बीती रात की है। मामले में जालें थाना में पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार कहा गया कि, बीते चार जुलाई 2005 को बाएं पैर से दिव्यांग इसरत प्रवीण की निकाह सीतामढ़ी जिला के नानपुर थाना क्षेत्र के गोढोल सरीफ गांव के महरूम मो. सब्बीर के पुत्र मो. उमर के साथ हुई थी। शादी इस शर्त पर हुई थी कि इसरत परवीन के वालिद बीस हजार प्रत्येक महीनें दूल्हा-दुल्हन के खर्च के लिए देते रहेंगे। वह लगातार यह रुपए देते रहे। कुछ दिनों बाद उसके पति व भैसुर की लोभ जगी और इसरत को सभी ससुराली लोगों ने अपने अब्बा के गांव में घर के लिए जमीन देने व घर बनाने की शर्त रखी। इसरत के पति ने अपनी जमीन पर बेटी के लिए मकान भी बनाकर दे दिया। इसरत के पति अपने ससुराल काजी बहेरा में अपने बड़े भाई भौजाई के साथ रहने भी लगे। कुछ दिनों बाद उक्त जमीन को इसरत के पिता को लिख देने का दबाव दिया जाने लगा। इनकार करने पर इसरत के साथ प्रताड़ना का दौर प्रारंभ हो गया। गुपचुप उसके सौहर सीतामढ़ी जिला के रुन्नी सैदपुर के रुपौली गांव के मो. रशीद की पुत्री रूखसाना से दूसरी शादी कर ली। वहीं, इसरत के गांव में दूसरे के घर में रहने लगा। विरोध करने पर इसरत की हत्या करने के लिए उसका गर्दन दबाया जा रहा था कि उसकी चिल्लाहट सुन लोग दौरे तब उसकी जान बची। इस मामले में भैसुर फ़ुजैल व फैजी, गोतनी पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले के तहकीकात के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।पत्नी थी दिव्यांग, लालच बढ़ी गर्दन दबाया, दौड़े लोग, पहुंची पुलिस

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अनुभव बताइए: मगध यूनिवर्सिटी में बड़ा खेल! नए शिक्षकों का वेतन रुका, फर्जीवाड़े की जांच से हड़कंप

Bihar Magadh University: मगध यूनिवर्सिटी में नियुक्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसरों के अनुभव प्रमाणपत्रों की सघन जांच शुरू हो गई है। फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद कई शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा#MagadhUniversity,#BiharNews,#AssistantProfessor

IAS संजीव हंस ने बिहार टेंडर घोटाले में भरी हुंकार, SVU की चार्जशीट को बताया ‘दुर्भावनापूर्ण’, उठाया बड़ा कदम!

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में फंसे IAS संजीव हंस ने अपने खिलाफ दायर चार्जशीट को चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकील ने इसे दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि पहले के#BiharNews,#SanjeevHans,#BiharTenderScam

बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Bihar IAS Posting: बिहार में 14 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इजतबा हुसैन वित्त विभाग और वसीम अहमद पंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव बने हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस#BiharIAS,#AdministrativeUpdate,#BiharGovernment

Bhagalpur Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर DM अलंकृता पांडे का एक्शन, सुरक्षाकर्मियों के लिए उठाया बड़ा कदम!

Bhagalpur Vikramshila Setu: भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने विक्रमशिला सेतु पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुरक्षाकर्मियों के लिए तत्काल शेड और रेनकोट की व्यवस्था का निर्देश#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharTraffic