दरभंगा, देशज टाइम्स। इसबार पत्रकारों पर जिला प्रशासन ने अभी से नकेल कसना शुरू कर दिया। इस वजह से मंगलवार को कुछ पत्रकार भड़क गए और पुलिसकर्मियों के साथ जिला समाहरणालय के बाहर अधिकारियों से काफी कहासुनी हुई। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि चैनल व अखबारों को जिला प्रशासन की ओर से फोटो ग्राफ व वीडियो उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिस पर पत्रकारों में नाराजगी देखी गयी। वैसे पत्रकारों को कैम्पस में जाने की छूट दी गयी है, लेकिन बाहर खड़े पुलिस कर्मियों को कोई भी गाइड लाइन उपलब्ध नहीं कराने की वजह से वह पत्रकारों को भी कैम्पस के अंदर जाने से रोक रहे हैं।
कई बार आज पत्रकारों व पुलिस कर्मियों के बीच तू-तू-मैं-मैं भी देखने को मिला। इधर, जिला प्रशासन ने दरभंगा समाहरणालय के सभी गेट को बंद कर दिया गया हैं। पूरा परिसर पुलिस छावनी में तब्दील है। परिसर से लेकर लहेरियासराय टावर चौक तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है। यहां तक कि नामांकन हॉल में पत्रकारों के जाने पर आज प्रतिबंध लगा दिया गया। वैसे डीएम डॉ. त्यागराजन एस एम ने पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि चुनाव आयोग का पत्रकारों को लेकर जो गाइड लाइन दिया गया हैं उसका वे हर संभव पालन करेगें। वैसे नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही पूर्व में पत्रकारों को बैठने के लिए एक जगह मुकरर की जाती रही हैं। जहां पत्रकार बैठक कर समाचार संकलन करते रहे हैं। यहां जिला प्रशासन की ओर से मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराती रही हैं और इसकी मोनेटरिंग जिला प्रशासन के अधिकारी करते रहे हैं। इस बार पत्रकारो में असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं और नामांकन संबंधित समाचार संकलन करने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता हैं। वैसे दरभंगा समाहरणालय और व्यवहार न्यायालय आमने-सामने होने की वजह से दोनों तरफ जिला प्रशासन के द्वारा बेरिकेटिंग लगाया गया था। जिसकी वजह से दरभंगा कमिश्नरी, आईजी आफिस, डीआईजी, एसएसपी, एसडीओ कार्यालय सहित कई न्यायालय व व्यवहार न्यायालय में जाने-वाले मुवक्किल को भी काफी परेशानी का समाना करना पड़ा। वैसे जिलाधिकारी ने कहा हैं कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।








You must be logged in to post a comment.