आकिल हुसैन मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय सांसद हुक्मदेव नारायण यादव को पद्म भूषण सम्मान दिए जाने से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार को स्थानीय नगर परिषद विवाह भवन में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष धनश्याम ठाकुर ने किया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिला पार्षद साइदा बानो ने कहा कि सांसद हुक्मदेव नारायण को पद्म भुषण सम्मान दिए जाने की घोषणा से न सिर्फ मधुबनी जिला का मान–सम्मान बढ़ा है बल्कि पूरे बिहार का सम्मान हुआ है। पूर्व विधायक हरि भुषण बचैल ने कहा कि श्री यादव एक बड़े नेता के साथ जमीन समाज सेवी भी हैं।
सांसद हुक्मदेव नारायण यादव ने कहा कि मेरा सम्मान पूरे मिथिलांचल के साथ–साथ बिहार का हुआ है। इस अवसर पर मनोज चौधरी, संजय राम, मनोज कुमार मुन्ना,श्रवण पुर्वे,राधा देवी, सुनील कुमार, प्रमिला पूर्वे, विनोद प्रसाद ने भी संबोधित किया।









You must be logged in to post a comment.