spot_img

परिधानों से मिथिला पेंटिंग को बाजारों में परोसने की चाहत

spot_img
- Advertisement -

परिधानों से मिथिला पेंटिंग को बाजारों में परोसने की चाहतदरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। मिथिला पेंटिंग की मांग बनी हुई है। यह पेटिंग की बहुचर्चित शैली है। अगर इसे आधुनिकता के रंग में ढ़ाला जाए तो यह मार्केट में और ज्यादा पसंद की जाएगी। अगर मिथिला पेंटिंग को रोजाना पहनने वाले कपड़ों पर उकेरा जाए तो नई पीढ़ी इसे हाथों-हाथ लेगी। यह बात स्वयंसेवी संस्था डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन की ओर से कामेश्वरी प्रिया पूअर होम में स्थायी रूप से चल रहे महिला स्वावलंबन केंद्र में मिथिला पेंटिंग शिविर का उद्घाटन करते हुए पूअर होम के अधिकारी प्रभु नारायण लाल ने कही।

- Advertisement -

श्री लाल ने बताया कि मिथिला पेंटिंग का इतिहास जितना पुराना है उतना ही स्वर्णिम इसका भविष्य भी दिखता है। हाल-फिलहाल में सरकार इसपर विशेष रूप से ध्यान दे रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पेंटिंग व इससे जुड़े कलाकारों के दिन बहुरेंगे। मौके पर उपस्थित प्रशिक्षिका राधा देवी ने देशज टाइम्स को बताया कि इस स्वालंबन केंद्र की ओर से अबतक सैंकड़ों महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। कई महिलाएं अपना स्वरोजगार भी कर रही हैं। इस शिविर में मिथिला पेंटिंग की प्राचीन शैलियों के साथ-साथ विशेष तौर पर प्रकृति के नजारों को चित्रण करना सिखलाया जाएगा।

- Advertisement -

अबतक कुल 26 छात्राओं का नामांकन किया जा चुका है। नामांकन कार्य अगले सप्ताह तक जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के अनिल कुमार सिंह ने किया। मौके पर गुड़िया देवी, निखत प्रवीण, निवेदिता कुमारी, जीतन प्रवीण, साक्षी कुमारी, फरजाना प्रवीण, लक्ष्मी देवी, अंजू प्रवीण समेत अन्य उपस्थित थीं।                                                         परिधानों से मिथिला पेंटिंग को बाजारों में परोसने की चाहत

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के ‘ योजनाबाज ‘ 2000 मुखियाओं पर गिरी गाज! 12 की कुर्सी छिनेगी, 5 साल चुनाव नहीं लड़ पाएंगे!

Bihar Mukhiya: बिहार में 2,000 से ज्यादा मुखिया वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में पंचायती राज विभाग की जांच के घेरे में हैं। 12 मुखियाओं को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू, 5 साल#BiharMukhiya,#PanchayatiRajBihar,#CorruptionProbe

तेज प्रताप यादव की बड़ी चेतावनी: पूर्व PA कर रहा है धोखाधड़ी, बचकर रहें!

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपने पूर्व निजी सहायक मोतीलाल राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जनशक्ति जनता दल के पदाधिकारियों और समर्थकों को राय के झांसे में न आने की च#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#JanshaktiJanataDal

12 अगस्त को लगेगा 21वीं सदी का सबसे अनोखा सूर्य ग्रहण! भारत में दिखेगा या नहीं… फिर क्यों खास है यह पूर्ण सूर्य...

Solar Eclipse 2026: 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने वाला है। यह 21वीं सदी का सबसे अनोखा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत के लोग इसे नहीं देख पाएंगे।#SolarEclipse2026,#SuryaGrahan,#IndiaNews

Patna High Court का बड़ा फैसला – POCSO केस में पीड़िता की मां को नहीं सुना! पटना हाई कोर्ट ने 4 दिन में मिली...

Patna High Court: पटना हाई कोर्ट ने खगड़िया के एक पॉक्सो मामले में निचली अदालत द्वारा दी गई नियमित जमानत रद्द कर दी है। हाई कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत ने गंभीर कानूनी त्रुटि करत#PatnaHighCourt,#POCSOAct,#KhagariaNews