spot_img

परिवारों तक पहुंची मोदी की बात, मुरारी मोहन ने कहा, विकास हमारी पहचान

spot_img
- Advertisement -

परिवारों तक पहुंची मोदी की बात, मुरारी मोहन ने कहा, विकास हमारी पहचान

- Advertisement -

राहुल सिंह केवटी देशज टाइम्स ब्यूरो। भाजपा की परिवार जनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को पार्टी के केवटी पूर्वी मंडल कार्यकर्ताओं ने वंशारा पंचायत के भरतपुर व भरतपुर पासवान टोल व सरजापुर पंचायत के सरजापुर व विसनपुर, सरजापुर पासवान टोल में अभियान चलाकर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। टोली का नेतृत्व पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मधुबनी लोकसभा प्रभारी डॉ. मुरारी मोहन झा ने की। इस दौरान डॉ. झा ने कहा कि साढ़े चार साल के मोदी सरकार में देश का चौमुखी विकास हुआ है। देश में गरीब, पिछड़े लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। घर-घर शौचालय निर्माण, बिजली, उज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन व आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक स्वास्थ्य का लाभ गरीबों को मिला है। वहीं, मुद्रा योजना के माध्यम से बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार मिला है। सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चौपाल ने राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ की खेती करती है। देश की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी कांग्रेस देश को धोखा देती है और संसद में झूठ बोलती है। किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सह पान-मखान के मिथिलांचल संयोजक विमल कुमार झा बाबू साहेब, जिला उपाध्यक्ष ललित भूषण झा, मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष विनोद गामी,महामंत्री संतोष कुमार साह , प्रभु राय सहित कई मौजूद रहे।

- Advertisement -

परिवारों तक पहुंची मोदी की बात, मुरारी मोहन ने कहा, विकास हमारी पहचान

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar