spot_img

पॉलीथिन के खिलाफ निकली दड़िमा पब्लिक स्कूल की रैली, कहा बनिए जागरूक

spot_img
- Advertisement -

पॉलीथिन के खिलाफ निकली दड़िमा पब्लिक स्कूल की रैली, कहा बनिए जागरूक

- Advertisement -

राहुल कुमार सिंह केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्लास्टिक पॉलीथिन थैली को पूर्णतः बंद करने को लेकर बुधवार को दड़िमा पब्लिक स्कूल सह कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने जनजागरूकता रैली निकाली। रैली को विधायक डॉ. फराज फातमी, सीओ अजीत कुमार झा, बीईओ कृष्ण कुमार व केवटी के निवर्तमान थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्कूल से निकलकर रनवे चौक पहुंची और वहां से पुनः स्कूल पहुंची। निदेशक गोविंद लाल दास की अध्यक्षता व पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार पंकज के संचालन में हुई सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्लास्टिक पॉलीथिन का उपयोग कई गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। इसीलिए इससे हम सबों को बचना चाहिए। सीओ ने कहा कि प्लास्टिक का पॉलीथीन बनाना या इसका उपयोग करना दोनों ही गैरकानूनी है। इसके बदले कपड़े से बने झोला का उपयोग करना चाहिए।

- Advertisement -

पॉलीथिन के खिलाफ निकली दड़िमा पब्लिक स्कूल की रैली, कहा बनिए जागरूक

- Advertisement -

बीईओ ने प्लास्टिक पॉलीथिन के उपयोग से पर्यावरण को पहुंचने वाले नुकसान को बताते हुए कहा कि प्लास्टिक पॉलीथिन का उपयोग करने पर सरकार की ओर से दंडात्मक प्रावधान है। सभी लोगों को प्लास्टिक पॉलीथिन के प्रयोग से दूर रहने की जरूरत हैं , तभी एक सुंदर पर्यावरण बन सकेगा । केवटी के निवर्तमान थानाध्यक्ष प्लास्टिक पॉलीथिन मानव जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। सभा में राजद जिला महासचिव धर्मवीर कुमार मुन्ना,  प्रखंडध्यक्ष अब्दुल मन्नान अंसारी , मुखिया प्रतिनिधि विनोद झा, महेंद्र यादव, महेश चौपाल, आशीष कुमार, पंचेश कुमार, सुरेश , राजेश कुमार, ललित यादव सहित कई मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों को मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग-चादर व पुष्प माला से सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक नीलांबर प्रसाद ने करते हुए सभी का नववर्ष पर अभिनंदन किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar