spot_img

प्रणव,सदफ, प्रशांत, विकास करेंगे युवा संसद महोत्सव में दरभंगा का प्रतिनिधित्व

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। राष्ट्रीय सेवा योजना मारवाड़ी महाविद्यालय इकाई के बैनर तले सोमवार को जिला स्तरीय युवा संसद महोत्सव प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर से पैंतीस  छात्रों ने भाग लिया था। इन युवाओं में से निर्णायक मंडली ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच प्रतिभागियों का चयन किया। इसमें प्रथम प्रणव राजा सीएम कॉलेज,द्वितीय सदफ नाज,डॉ जाकिर हुसैन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, तृतीय प्रशांत कुमार झा,सीएम साइंस कॉलेज, चतुर्थ विकास कुमार, एमआरएसएम कॉलेज,आनंदपुर व पांचवा स्थान विकास कुमार केएस महाविद्यालय को मिला।

- Advertisement -

पांचों चयनित प्रतिभागियों व इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिए सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।  सभी चयनित पांच प्रतिभागी पांच फरवरी से पटना में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में दरभंगा जिले का नेतृत्व करेंगे। निर्णायक मंडली में मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व भूगोल के विभागाध्यक्ष डॉ.टुन टुन झा,सीएम महाविद्यालय के संस्कृत के विभागाध्यक्ष डॉ. आरएन चौरसिया, मारवाड़ी महाविद्यालय के पूर्व एनसीसी पदाधिकारी डॉ.कन्हैया झा, अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ.एनकेयादव व ओपी जिंदल विश्वविद्यालय, हरियाणा के प्राध्यापक डॉ. प्रभाकर सिंह शामिल थे।

- Advertisement -

मौके पर प्रधानाचार्य  डॉ. श्याम चंद्र गुप्त ने प्रतियोगिता में चयनित व उपस्थित सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता युवाओं के नेतृत्व क्षमता को निखारती है। कहा कि इस तथ्य पर संदेह नहीं किया जा सकता है कि युवा ही है जो देश के भविष्य को आकार देता है यदि यह युवा मेहनती और परिश्रमी है तो वह राष्ट्र को प्रगति के लिए बाध्य करता है लेकिन अगर यह युवा सुस्त व आलसी हो तो वह राष्ट्र के विकास में बाधक होते हैं।

- Advertisement -

वहीं जिला नोडल पदाधिकारी राष्ट्रीय युवा सांसद महोत्सव डॉ. अवधेश प्रसाद यादव ने कहा कि निश्चय है यह चयनित छात्र अपने माता-पिता, समाज के साथ-साथ जिले का नाम पटना में आयोजित राज्य स्तरीय युवा सांसद महोत्सव में रोशन करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस प्रतियोगिता में केंद्र सरकार की ओर से चार विषयों का चयन किया गया था।

कार्यक्रम में डॉ.अलख निरंजन सिंह,डॉ. हेमपती झा,डॉ.अनिल बिहारी वर्मा, डॉ.अमरेंद्र कुमार झा, डॉ. अमोद नारायण सिंह, डॉ.प्रभावती,डॉ. एनके यादव, प्रशाखा पदाधिकारी  योगेश्वर,लेखा पदाधिकारी विमल कुमार सहित वरीय स्वयंसेवक मुकेश कुमार झा के नेतृत्व में एनएसएस के बीस स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रणव,सदफ, प्रशांत, विकास करेंगे युवा संसद महोत्सव में दरभंगा का प्रतिनिधित्व

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar