spot_img

प्रदेश के साथ दरभंगा में बिगड़ी कानून व्यवस्था…धू-धू जले नीतीश-मोदी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। महानगर युवा राजद अध्यक्ष राकेश नायक की अध्यक्षता में लहेरियासराय टावर चौक पर बिहार व खासकर दरभंगा की बिगड़ती कानून व्यवस्था, हत्या, लूट, बलात्कार व समाज में अप्रत्याशित अराजकता, स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही व हर मोर्चे पर सरकार की विफलताओं के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व सुशील मोदी का पुतला दहन किया।  मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजद रामनरेश यादव ने दरभंगा की गिरती कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि आमजन की हत्या हो रही है। सत्यता लोभी सरकार सीट बंटवारे में लगी है। उन्होंने मिश्रटोला की घटना की निंदा करते हुए बीजेपी से पूछा कि शूटर बीजेपी का सक्रिय सदस्य व संयोजक है। दरभंगा में अर्थात् अपराधी सत्ता पोषित है। पत्रकार की हत्या की साज़िश रचना अर्थात् अपराधी के हौसले बुलंद हैं, इस डबल इंजन सरकार में। जिला प्रशासन से मांग की है कि मुख्य आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी हो। उक्त कार्यक्रम में बदलती कुमार पूर्वे, वरूण महतो, डॉ. हसन अशरफ, धर्मवीर कुमार, रेजाउल्लाह अंसारी, डॉ. संतोष गोस्वामी, मृत्युंजय झा, विनोद यादव, दिनेश राम,अमृत चौरसिया, छोटन कुरैशी,धीरज यादव, मनीष यादव, रामकृष्ण साह, मो. गजाली, मो.चांद, रामलखन पासवान, बेलाल अहमद,महताब आलम, राकेश राय समेत अन्य लोग मौजूद थे।प्रदेश के साथ दरभंगा में बिगड़ी कानून व्यवस्था…धू-धू जले नीतीश-मोदी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture