spot_img

प्रमंडल की बहनें दिखाएंगी ताकत, जुटेंगे भाजपा के दिग्गज

spot_img
- Advertisement -

प्रमंडल की बहनें दिखाएंगी ताकत, जुटेंगे भाजपा के दिग्गज

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दो दिसंबर को भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले बूथ स्तरीय प्रमंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी स्थानीय स्तर पर तेज हो गई है। मेडिकल मैदान में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन की सफलता के लिए शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता ने कई अहम जानकारी देते हुए स्वरूप व औचित्य की जानकारी दी। कहा कि आगामी दो दिसंबर को प्रमंडलीय सम्मेलन में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका सिंह समेत स्थानीय विधायक व विधान पार्षद भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रमंडलीय सम्मेलन दरभंगा में पहली बार आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन मे दस हजार महिलाएं शामिल होंगी। पार्टी की पदाधिकारी व मतदाता बहनें इस कार्यक्रम में बढ़कर भाग लेंगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस सम्मेलन को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। इस सम्मेलन में महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए जा रहे केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी व अधिक सफलता मिले। पत्रकार वार्ता में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मीना झा, जिला महामंत्री संगीता साह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, कौशल्या मंडल समेत अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -

प्रमंडल की बहनें दिखाएंगी ताकत, जुटेंगे भाजपा के दिग्गज

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis