spot_img

प्रिसिंपल डॉ. रहमतुल्लाह ने कहा, हमेशा दिलों में बाबस्त रहेंगे डॉ. भक्तिनाथ

spot_img
- Advertisement -

प्रिसिंपल डॉ. रहमतुल्लाह ने कहा, हमेशा दिलों में बाबस्त रहेंगे डॉ. भक्तिनाथ

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। मिल्लत महाविद्यालय में डॉ. भक्ति नाथ झा को भावभीनी विदाई देने के लिए शनिवार को समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक संघ मिल्लत कॉलेज की ओर से आयोजित भव्य समारोह की अध्यक्षता करते प्रधानाचार्य डॉ. मो. रहमतुल्ला ने डॉ.भक्ति नाथ झा को पाग-चादर,अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कहा कि, डॉ. झा जैसे कर्मठ, योग्य व्यक्तित्व का सानिध्य होना अपने आप में सुखद अनुभूति है। मौके पर डॉ. रिजवान उल्ला ने कहा कि मिल्लत कॉलेज इनकी सेवा को सदैव याद रखेगा। उन्होंने जो मिसाल कायम की है उसको शिक्षक संघ व छात्र कभी नहीं भूला पाएंगें।प्रिसिंपल डॉ. रहमतुल्लाह ने कहा, हमेशा दिलों में बाबस्त रहेंगे डॉ. भक्तिनाथ

- Advertisement -

सभी शिक्षकों ने फूल देकर डॉ. भक्ति नाथ का स्वागत किया। वरिष्ठ शिक्षक प्रो. शहनाज बेगम, प्रो. विजय मिश्रा ने डॉ.झा के कार्यों का उल्लेख करते कहा कि इनकी कमी कॉलेज को हमेशा खलेगी। पूर्व रजिस्टार मुस्तफा कमाल अंसारी ने कहा कि शिक्षक सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। हमेशा अपने कर्तव्य का पालन करते रहते हैं। डॉ. मोहित ठाकुर, डॉ. एमपी मिश्रा, डॉ. आर रहमान, डॉ. एयाज अहमद, अल्ताफ उल हक ने भी डॉ. झा के व्यक्तित्व पर सारगर्भित बातों को रखते हुए माहौल को उनकी यादों में बाबस्त कर दिया जहां हर किसी के दिलों की एक ही  कामना थी कि सफल व स्वस्थ जीवन के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहें डॉ. झा।

- Advertisement -

प्रिसिंपल डॉ. रहमतुल्लाह ने कहा, हमेशा दिलों में बाबस्त रहेंगे डॉ. भक्तिनाथ

वहीं, भावुक क्षणों में खुद को संभालते डॉ. झा ने कहा कि मुझे जब भी मिल्लत कॉलेज परिवार याद करेगा मैं हमेशा हाजिर रहूंगा। मैं मिल्लत के मिल्लत को भूला नहीं पाऊंगा। उनकी प्यार व दुलार भरी बातों को सुनकर बतौर कार्यक्रम के अध्यक्ष व प्रधानाचार्य डॉ. मो. रहमतुल्लाह ने कहा कि वैसे शिक्षक बहुत ही  खुशनसीब होते हैं जो इज्जत मान-मर्यादा के साथ नौकरी से सेवानिवृत्त होते हैं। उन्होंने  कहा कि मुझे मोबाइल पर विश्वविद्यालय मुख्यालय से सूचना दी गई कि आपके कॉलेज के डॉ. भक्तिनाथ झा  जो 31 दिसंबर 2018 को सेवानिवृत्त हुए थे उनका कागज तैयार हो गया है।

प्रिसिंपल डॉ. रहमतुल्लाह ने कहा, हमेशा दिलों में बाबस्त रहेंगे डॉ. भक्तिनाथ

वह पांच तारीख को अपना कागजात पेंशन अदालत से ले लेंगे उनका पेंशन फिक्स हो गया है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति  प्रो. एसके सिंह, प्रति कुलपति प्रो. जय गोपाल व  कुलसचिव कर्नल निशित कुमार राय धन्यवाद के पात्र हैं कि महज पांच दिनों के अंदर सेवानिवृत्त के बाद डॉ. झा का पेंशन फिक्स करते हुए उन्हें आश्चर्यबोध से भर दिया है। इस कार्य के लिए पहले बरसों बरस लग जाते थे। यह शिक्षकों के लिए वरदान है। यूनिवर्सिटी कार्यालय की तरफ से डॉ. झा को यह तोहफा है। धन्यवाद ज्ञापन अल्ताफ उल हक ने किया। मौके पर कॉलेज परिवार के सभी शिक्षक, शिक्षक कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।प्रिसिंपल डॉ. रहमतुल्लाह ने कहा, हमेशा दिलों में बाबस्त रहेंगे डॉ. भक्तिनाथ

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture