दरभंगा, देशज टाइम्स। मनीगाछी में प्रेस लिखी मारूति सुजुकी गाड़ी से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही वाहन को जब्त कर चालक से कड़ी पूछताछ की जा रही है। चालक ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी दी है जिसके बाद ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। पुलिस को इसमें सफलता भी हाथ लगी है। कई कार्टन शराब बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि प्रेस लिखी चार चक्के की गाड़ी से जयलगर गांव में मुजफ्फरपुर से शराब आ रही है।
सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए जयलगर में छापेमारी की गई तो पता चला कि एक-दो जगहों पर शराब उतार कर गांव के दूसरे हिस्से में बाकी शराब उतारने गया है। गाड़ी का पीछा कर जब उसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें से तीन कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया। गाड़ी जब्त पुलिस ने ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। निशानदेही पर पुलिस ने दो जगहों पर छापेमारी करते हुए सोलह कार्टन शराब बरामद किया है। तलाशी जारी है। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक, दो तीन लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।








You must be logged in to post a comment.