spot_img

बहिष्कार, प्रदर्शन, हड़ताल के साथ नीतीश सरकार के खिलाफ रसोइया संघ आग बबूला

spot_img
- Advertisement -

बहिष्कार, प्रदर्शन, हड़ताल के साथ नीतीश सरकार के खिलाफ रसोइया संघ आग बबूला आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। सरकार की ओर से बिहार राज्य विद्यालय मिड डे मील रसोईया संघ के मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर दस सूत्री मांगों को लेकर सात जनवरी से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के पचीसवें दिन गुरूवार को रसोईया संघों ने मध्याह कार्य का बहिष्कार करते हुए जयनगर के शिक्षा विभाग कार्यालय पर धरना देते हुए सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

रसोइयों की जारी हड़ताल के समर्थन में आज भाकपा माले व अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा ने भी सामने आते हुए इनकी मागों को जायज ठहराते हुए सरकार के खिलाफ धरना देते हुए प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव भुषण सिंह ने कहा कि सरकार की दोहरी नीति के कारण रसोइया संघ गत पचीस दिनों से हड़ताल पर हैं। प्रदेश अध्यक्ष हरीनारायण दास ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के दोहरी नीति के कारण हम रसोइयों को न्याय नहीं मिल रहा है। सरकार की ओर से वार्ता होने के बाद उस पर अमल नहीं करने के कारण पूरे बिहार के रसोइया संघ की ओर से आज से मध्यान भोजन कार्य का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

- Advertisement -

संघ के सदस्यों ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक हम सभी रसोइया कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल जारी रखेंगें। मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव भुषण सिंह, महाशंकर कसेरा,गीता देवी,प्रमीला देवी, हेमंत कामत, विमल देवी, अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा से मो. मुस्तुफा, चरितर पासवान के अलावा रसोईया संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिनारायण दास, अनीता देवी,सुशीला देवी,नुरेशा खातुन,फुल कुमारी,शिबु भंडारी,सुरेन्द्र प्रसाद कामत, ललिता देवी, शीला देवी,अब्दुल रशीद अली,मो मंजूर,भोगी यादव,भगती गोहिवार,जीवछी खातुन,सीता देवी,मो साबिर,लीला देवी, रामदेव पासवान,गनौर मंडल,रंजू देवी,विशेश्वरी देवी,समेश्वरी देवी,गोदावरी देवी,रिंकू देवी, भोगी यादव, विनोद यादव, गनौर मंडल व विरेंद्र साह समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया।

बहिष्कार, प्रदर्शन, हड़ताल के साथ नीतीश सरकार के खिलाफ रसोइया संघ आग बबूला

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar