spot_img

बिहार में दहशत, अंतरराज्यीय ट्रेन लिफ्टर गैंग की कुख्यात लेडी डॉन की गोली मार हत्या, पुलिस चुप

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय, देशज टाइम्स। ट्रेन लिफ्टर गिरोह की अंतरराज्यीय सरगना चंद्रकला देवी की गुरुवार रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बेगूसराय जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित कोरिया हैबतपुर गांव की है। इसके गैंग का नेटवर्क बिहार ही नहीं, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब और दिल्ली तक फैला हुआ है। घटना के संबंध में पुलिस फिलहाल कुछ नहीं बोल रही है। चल रही चर्चा की मानें तो चार दिन पहले वासुदेवपुर में आपसी गैंगवार में राजीव कुमार की हत्या हो गई थी और कुछ लोग उस घटना से भी इस हत्याकांड को जोड़ कर देख रहे हैं।

- Advertisement -

मृतका की पुत्री अनोखी कुमारी ने बताया कि मां का गांव में भी कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। रात में मांगलिक कार्यक्रम में डीजे बज रहा था, जिसकी आवाज में गोली चलने का पता नहीं चला। बाइक सवार के चले जाने के बाद लोगों ने देखा कि उसकी मां गिरी हुई है। ट्रेन लिफ्टिंग कर अकूत धन अर्जित करने वाली चंद्रकला देवी अपने मायके कोरिया हैबतपुर में रहती थी। गुरुवार रात वह अपने भतीजे आदित्य कुमार की शादी समारोह में मटकोर आई थी।

- Advertisement -

इसी बीच बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इस दौरान डीजे कीे शोर में लोगों ने गोली चलने की आवाज को अनसुना किया। कुछ देर बाद लोगों ने देखा कि चंद्रकला के मुंह में गोली लगी है। लोग उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबित चंद्रकला देवी ट्रेन में लूटपाट करवाती थी, उसके गैंग में 200 से अधिक सदस्य हैं।

- Advertisement -

उसका गिरोह समस्तीपुर-बरौनी-कटिहार, खगड़िया-रोसड़ा-समस्तीपुर और बख्तियारपुर-मोकामा-क्यूल रेलखंड पर ट्रेन में लूटपाट को अंजाम देता था। चंद्रकला पर विभिन्न रेल थानों में कई मामले दर्ज हैं। खगड़िया रेल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजी गई चंद्रकला देवी पिछले महीने ही जमानत पर रिहा हुई थी।बिहार में दहशत, अंतरराज्यीय ट्रेन लिफ्टर गैंग की कुख्यात लेडी डॉन की गोली मार हत्या, पुलिस चुप

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture