पटना,देशज टाइम्स। बिहार सरकार ने सोमवार को मुंगेर ,मगध,सारण और कोसी के प्रमंडलीय आयुक्तों के बदलने के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों के स्थानांतरण पदस्थापन का आदेश दिया है। उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव त्रिपुरारीशरण को
राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य का नया दायित्व सौंपा गया है। सारण के प्रमंडलीय आयुक्त लोकेश कुमार सिंह को उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। कोसी और मगध के प्रमंडलीय आयुक्त भी बदल दिये गये हैं। कोसी प्रमंडल के आयुक्त असंगबा चुबा आओ को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की संयुक्त सचिव उदिता सिंह का सोमवार को तबादला कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। मुम्बई के निवेश आयुक्त का दायित्व संंभाल रहे आरएस श्रीवास्तव को बिहार फाउंडेशन के प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।








You must be logged in to post a comment.