spot_img

बेगूसराय में गूंजा बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो गिरिराज सिंह जैसा हो, बात निकली दूर तलक जाएगी

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय में गूंजा बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो गिरिराज सिंह जैसा हो, बात निकली दूर तलक जाएगी बेगूसराय में गूंजा बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो गिरिराज सिंह जैसा हो, बात निकली दूर तलक जाएगी

- Advertisement -

बेगूसराय,देशज टाइम्स। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे प्रखर राष्ट्रवादी व केंद्रीय पशुपालन डेयरी और मत्स्य मंत्री गिरिराज सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सिमरिया पुल पर बेगूसराय जिले की सीमा में प्रवेश करते ही मौके पर जुटे हजारों एनडीए कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से गिरिराज सिंह को लाद दिया। इस दौरान हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो गिरिराज सिंह जैसा हो का भी जमकर नारा लगाया गया।

- Advertisement -

बेगूसराय में गूंजा बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो गिरिराज सिंह जैसा हो, बात निकली दूर तलक जाएगीदिनकर भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह के संचालन में आयोजित धन्यवाद समारोह को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि यह जीत ऊपर महादेव तथा नीचे बेगूसराय की जनता और नरेंद्र मोदी की जीत है। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है, कार्यकर्ता था, हूं और रहूंगा। मेरा वादा है कि वह सब काम होगा जो हमारे कार्यकर्ताओं ने कहा है। हम नीतियां और नीयत को साथ जोड़ेंगे, क्योंकि जनता को समर्पित यह जीत हमें हरिवंश राय बच्चन की कविता याद दिलाती है कि ‘ख्वाहिश नहीं मुझे मशहूर होने की-आप मुझे पहचानते हो यही काफी है।

- Advertisement -

बेगूसराय में गूंजा बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो गिरिराज सिंह जैसा हो, बात निकली दूर तलक जाएगीसमारोह को बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह बेगूसराय के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह (बोगो सिंह), मेयर उपेन्द्र प्रसाद सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष भूमिपाल राय, लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान, पूर्व विधायक रामानंद राम, सुरेंद्र मेहता, श्रीकृष्ण सिंह, ललन कुंवर, राम विनोद पासवान, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन, लोजपा संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज कुमार, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुंदन कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह, महेश्वर बाबा, अमरेन्द्र कुमार अमर, शुभम कुमार एवं मृत्युंजय कुमार वीरेश ने भी संबोधित किया।इससे पहले, सिमरिया में स्वागत के बाद गिरिराज सिंह सबसे पहले सिमरिया घाट स्थित सिद्धाश्रम पहुंचे तथा मां काली की विशेष पूजा-अर्चना के बाद अपने गुरुदेव स्वामी चिदात्मन जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

बेगूसराय में गूंजा बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो गिरिराज सिंह जैसा हो, बात निकली दूर तलक जाएगीइससे पूर्व जीरो माइल पहुंचे और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वे बेगूसराय पहुंचे और हर हर महादेव चौक से आभार यात्रा को साथ लेकर  मेन रोड से होते हुए दिनकर भवन पहुंचे। गिरिराज सिंह ने कहा,बेगूसराय की जनता पर पूरे दुनिया की निगाह थी, क्योंकि बहुत दूर-दूर से लोग यहां आए थे और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी लेकिन यहां की जनता ने राष्ट्रवाद और विकास का झंडा  बुलंद करने का काम किया है। हमारी कोशिश होगी कि हर हफ्ते दिखूं और आपकी उम्मीद पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूं। हमें यहां की सभी बातों की चिंता है, कोशिश करूंगा कि मेरे कारण आपका सर नहीं झुके। नीति और नियति में अंतर नहीं होगा, गलतियां होने पर बताएं, क्योंकि आपके लिए हमारा दरवाजा हर समय खुला हुआ है।बेगूसराय में गूंजा बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो गिरिराज सिंह जैसा हो, बात निकली दूर तलक जाएगी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture