बेगूसराय, खबरयुग। जिले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया टोला कोरिया में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ है। एक अनिंयत्रित ट्रक ने सड़क किनारे लोगों को कुचल दिया। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं नौ लोगों की मौत की बात लोग कह रहे हैं। लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इधर,पूरे गांव में मातम है। चारों ओर चीख पुकार है। घटना के खिलाफ स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। बताया जाता है कि अनियंत्रित ट्रक ने पहले सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया। फिर एक झोपड़ी में घुस गया। जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान लोग सड़क किनारे ताश खेल रहे थे। स्थानीय लोगों की मानें तो अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है।
तभी बेगूसराय की ओर से आ रहा चावल लदा ट्रक उन लोगों को रौंदते हुए पलट गया जिसमें आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये। मृतकों में आसो साह, बैजनाथ सहनी, केसो सहनी, शंकर सहनी, किशन महतो, भोला पंडित, दिनेश सहनी एवं बगल में खड़ी बच्ची ज्योति कुमारी शामिल हैं। ट्रक का चालक फरार है जबकि खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर मौके पर अफरा तफरी मच गई है। हजारों लोगों की भीड़ लगी हुई है। कुछ लोगों ने सड़क जाम कर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। खबर लिखे जाने तक आवागमन बाधित है। 








You must be logged in to post a comment.