आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स नेटवर्क। बेनीपट्टी पुलिस अधीक्षक डॉ. सत्यप्रकाश के निर्देश पर बुधवार को बेनीपट्टी थाना परिसर में गुंडो की उपस्थिति कराई गयी। गुंडा पंजी में दर्ज करीब बीस लोगों ने पुलिस के समक्षहालिया गतिविधि के संबंध में पुलिस को जानकारी देकर हाजिरी दर्ज की। हाजिरी देने आये लोगों से फोटो के साथ लिखित गतिविधि ली गयी।
एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्रकुमार सिंह ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन अब अपराधियों के गतिविधि की पल-पल जानकारी लेगी। इसके तहत अब थाना के अपराधिक तत्वों को थाना पर हाजिरी देने के साथ पूरी गतिविधि की जानकारी देनी होगी। अगर, थाना पर हाजिरी देने से आनाकानी किए तो कार्रवाई होगी। जानकारी के अनुसार इस खोज अभियान में वैसेतत्वों की गतिविधि पर नजर दी जाएगी, जो कुछ वर्षो तक पुलिस के सिरदर्द साबित हो चुके है।
कई अपराध की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। वैसे तत्वों को पुलिस नोटिस केमाध्यम से थाना पर हाजिरी देने का निर्देश देगी। एसएचओ ने बताया कि वैसे लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। नोटिस प्राप्त किए लोगों को थाना पर हाजिरी देनी होगी।हाजिरी से लगातार गायब होने पर पुलिस ऐसे लोगों को खोज निकालेगी, जो लगातार गायब होंगे।








You must be logged in to post a comment.