spot_img

बेनीपट्टी से सरिसब गांव जाने में आपकी जान खतरे में है, पहले कंठस्थ कर लीजिए हनुमान चालीसा

spot_img
- Advertisement -

बेनीपट्टी से सरिसब गांव जाने में आपकी जान खतरे में है, पहले कंठस्थ कर लीजिए हनुमान चालीसा आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स। बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय से सरिसब गांव को जाने वाली मुख्य पथ वर्षों से अतिजर्जरता के चपेट में है। पथ के मध्य एसएफसी का गोदाम समेत कन्य महाविद्यालय का संचालन किया जा रहा है। जहां रोजाना छात्रों के साथ खाद्यान्न लोड व अनलोड करने के लिए भारी वाहन की आवाजाही होती है। बावजूद पथ के निर्माण के प्रति सकारात्मक पहल नहीं कर रही है। एसएफसी गोदाम को जाने वाली मुख्य पथ जानलेवा बन चुकी है। जगह-जगह गडढों के कारण कब कोई भयानक हादसा हो जाये कहना मुश्किल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, उक्त पथ से रोजाना दर्जनों छोटी-बड़ी ट्रक एसएफसी का चावल व गेंहू लादकर गोदाम तक आता-जाता है। पथ पर कई जगह बडे ही भयानक गडढा हो गया है। स्थानीय लेगों की माने तो अक्सर अनाज लदी ट्रक इन गड्ढों में फंसती है जिसकी जानकारी विभाग को भी है लेकिन पथ निर्माण नही करा पा रही है। वहीं लोगों की माने तो कभी भी बडी हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

- Advertisement -

जानकारी दें कि प्रखंड कार्यालय से पथ न.420 अकौर-सरिसब पथ के मध्य सुरसरी चंद्रमुखी महिला कालेज के मुख्य द्वार पर एसएफसी का गोदाम संचालित है। जहां आवाजाही के लिए विभाग के द्वारा वर्षो पूर्व खरंजाकरण किया गया था। भारी वाहनों की आवाजाही एवम् बरसात के मौसम में भी भारी ट्रक के प्रवेश के कारण पथ के बीचों बीच दर्जनों जगहों पर पथ धंस गया है। जिसके कारण उक्त पथ खतरनाक स्थिति में जा पहुंचा है। जानकारी दें कि उक्त पथ के निर्माण होने से हरलाखी की ओर से मधुबनी जाने वालों अथवा अकौर, सरिसब सहित दर्जनों गांवो में आवाजाही करने में सरलता होगी। इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि उक्त पथ के निर्माण के लिए विभागीय स्वीकृति प्रदान हो चुकी है। जल्द ही सड़क निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरु कर निर्माण कार्य किया जाएगा।बेनीपट्टी से सरिसब गांव जाने में आपकी जान खतरे में है, पहले कंठस्थ कर लीजिए हनुमान चालीसा

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture