आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बैंक ऑफ बडौदा, देना बैंक व विजया बैंक के प्रस्तावित विलय के विरोध में बुधवार को बैंक कर्मचारी व आधिकारी हड़ताल पर रहे। अपनी मांगो के समर्थन में बैंक आफ इंडिया के समक्ष जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। जिला के सभी बैंको में ताले लटकते नजर आए। ग्रामीण बैंक व प्राइवेट बैंकों में भी ताले लटकते नजर आए। एटीएम भी बंद रहे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के जिला कमेटी के संयोजक रामा शंकर प्रसाद ने कहा, सरकारी बैंकों का विलय गलत हो बैंको के विलय की योजना रोका जाए। अनिल कुमार मिश्रा, बी एस ब्रजेश कुमार मिश्रा, विश्वजीत चौधरी, नूनू झा, तालेश्वर सिंह, जयनाय लाल कर्गा, माधव झा, अवधेष प्रसाद, अजय कुमार, विद्यानंद झा, नमिता प्रसाद, गोपाल कुमार झा, शिवजी राम, मनीष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।









You must be logged in to post a comment.