हाजीपुर, खबरयुग। हाजीपुर–मुजफ्फरपुर एनएच 77 के सराए थाना क्षेत्र में तीन युवकों की स्कार्पियो से कुचलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीनों युवक एक स्कूटी पर सवार होकर इंटर परीक्षा के अंतिम दिन लौट रहे थे। तीनों युवक को जिस स्कार्पियो ने कुचल दिया उस स्कार्पियो (जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 06 PB-1952 ) पर जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर का बोर्ड लगा था। एक साथ तीन युवकों की मौत पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए।
सदर अस्पताल हाजीपुर में अपनों के शव से लिपटकर रोते परिजन
घटना की सूचना पर सराए थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों के शव को हाजीपुर सदर अस्पताल लेकर आई। करीब एक घंटा तक की पड़ताल के बाद पुलिस ने मृतक तीनों युवकों की पहचान सुनिश्चित कर सकी। मृतक तीनों युवकों में एक पटना के कृष्णापुरी,पटना का रवि कुमार था। जो इंटर का परीक्षा देकर पटना वापस जा रहा था। रवि के साथ वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर,चैनपुर निवासी रजनीश कुमार और गया जिला के भावटिकारी निवासी विक्की कुमार था। विक्की वर्त्तमान में पटना के मंदिरी इलाके में रहता था। घटना के बाद स्कार्पियो का ड्राइवर भागने में सफल रहा।
घटनास्थल पर ही तीनों युवकों की मौत
इस संबंध में सराए थानाध्यक्ष ने बताया कि स्कार्पियो पर जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर का बोर्ड लगा था। घटना के बाद स्कार्पियो को जब्त कर लिया गया है। उक्त स्कार्पियो किसकी है,पहचान सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी मुजफ्फरपुर को लिखा जाएगा।उक्त स्कार्पियो किसकी है,पहचान सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी मुजफ्फरपुर को लिखा जायेगा। तीनों मृतक युवकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।









You must be logged in to post a comment.